स्ट्रीट लाइट खराब हो या कोई और समस्या, व्हाट्सएप पर भेजें फोटो; चंडीगढ़ निगम कराएगा तुरंत समाधान
चंडीगढ़ नगर निगम ने स्ट्रीट लाइट और अन्य नागरिक सुविधाओं की शिकायतों के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन शुरू की है। नागरिक ...और पढ़ें

व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9915762917 पर करें शिकायत। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9915762917 शुरू।
शिकायत के साथ फोटो और सटीक लोकेशन भेजें।
दीवाली से पहले सभी स्ट्रीट लाइट ठीक करने का लक्ष्य।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर में खराब स्ट्रीट लाइट और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं की शिकायत अब नगर निगम के व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9915762917 पर की जा सकेगी। निगम ने लोगों से शिकायत के साथ फोटो और सटीक लोकेशन साझा करने की अपील की है, ताकि समस्या की पहचान कर उसका समाधान किया जा सके।
नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने कहा कि नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में लोगों की भागीदारी अहम है। उन्होंने खराब, बंद या क्षतिग्रस्त स्ट्रीट लाइटों की शिकायत प्राथमिकता से भेजने को कहा। शिकायत में सेक्टर, सड़क का नाम या नजदीकी लैंडमार्क भी बताने की अपील की गई है।
इस हेल्पलाइन पर सफाई, सड़क और अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित समस्याएं भी साझा की जा सकती हैं। संबंधित अधिकारी शिकायतों की निगरानी कर उन्हें कार्रवाई के लिए विभागों तक पहुंचाएंगे। निगम का लक्ष्य शिकायतों का समय पर समाधान कर नागरिक सुविधाओं और सार्वजनिक सुरक्षा में सुधार करना है।
दीवाली से पहले शहर को जगमग करने की तैयारी के तहत सभी स्ट्रीट लाइट ठीक की जाएंगी। निगम के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने बड़ी संख्या में टाइमर मंगवाए हैं। खराब टाइमर बदलने के बाद स्ट्रीट लाइटें अपने आप जलेंगी और बंद होंगी।