विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ में अतिक्रमण और अवैध रेहड़ी-फड़ी वालों की व्हाट्सएप पर भेजें फोटो, निगम की टीम तुरंत करेगी कार्रवाई

Published: Wed, 04 Nov 2026 07:00 AM (IST)

चंडीगढ़ नगर निगम ने अवैध रेहड़ी-फड़ी और अतिक्रमण की शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर 9915762917 जारी किया है। मैसेज मिलते ही नगर निगम की टीम तुरंत कार्रवाई करेगी।

नगर निगम ने जारी किया 9915762917 नंबर। (सांकेतिक फोटो)

नगर निगम ने जारी किया 9915762917 नंबर। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. व्हाट्सएप नंबर 9915762917 जारी।

  2. फोटो, सटीक लोकेशन की जानकारी दें।

  3. निगम कमिश्नर ने की सहयोग की अपील।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर में सड़कों, फुटपाथों, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रेहड़ी-फड़ी और अतिक्रमण की समस्या को लेकर अब शहरवासी सीधे नगर निगम तक शिकायत पहुंचा सकेंगे। नगर निगम ने इसके लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9915762917 जारी किया है।

शहरवासी अवैध वेंडिंग और सार्वजनिक स्थानों पर हुए अतिक्रमण की स्पष्ट तस्वीरें इस नंबर पर भेजकर निगम को इसकी जानकारी दे सकते हैं। नगर निगम ने शिकायत के साथ संबंधित स्थान की सटीक जानकारी देना भी जरूरी किया है।

इसके लिए सेक्टर, सड़क का नाम या नजदीकी लैंडमार्क बताना होगा। निगम के अनुसार, तस्वीरों और लोकेशन की जानकारी से संबंधित स्थान की पहचान करने, समस्या का सत्यापन करने और संबंधित एंफोर्समेंट टीम को समय पर कार्रवाई के लिए भेजने में मदद मिलेगी।

नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने शहरवासियों से इस व्हाट्सएप सुविधा का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा, व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।

लोगों के सहयोग से सड़कों, फुटपाथों और बाजारों में अनधिकृत कब्जों की पहचान कर प्रभावी कार्रवाई की जा सकती है। खास बात यह है कि इस व्हाट्सएप सुविधा का इस्तेमाल केवल अवैध वेंडिंग और अतिक्रमण की शिकायतों तक सीमित नहीं रहेगा।

शहरवासी नगर निगम की अन्य नागरिक सेवाओं से जुड़ी समस्याएं भी इस नंबर पर भेज सकेंगे। प्राप्त शिकायतों की संबंधित अधिकारी निगरानी करेंगे और जरूरत के अनुसार संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर उनका सत्यापन करवाने के बाद उचित कार्रवाई करेंगे।

नगर निगम ने कहा है कि सार्वजनिक स्थानों को सभी के लिए सुलभ बनाए रखने, पैदल चलने वालों की आवाजाही सुचारू करने और शहर की नागरिक व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए लोगों का सहयोग जरूरी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।