Chandigarh Weather: फिर सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, गर्मी से मिलेगी राहत, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम
Chandigarh Weather News चंडीगढ़ में मौसम करवट बदल सकता है। क्योंकि एक बार फिर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हुआ है। इससे गर्मी की मार झेल रहे शहरवासियों को राहत मिल सकती है। हालांकि सुबह मौसम साफ बना हुआ है और पारा 30 डिग्री पहुंच गया है।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Update: वीरवार रात अचानक मौसम ने करवट ली और शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक आज भी शहर में हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। देर रात वेस्टर्न हिमालय रेंज में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव आया है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बारिश हो रही है। सुबह सात बजे अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र की माने तो जहां एक और शहर में हल्की बारिश होने के आसार है, वहीं दूसरी ओर लोगों को उमस भी बेहाल करेगी। हालांकि नियमित अंतराल के बाद हवाओं के चलने की वजह से इसका ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा। चंडीगढ़ सहित पंचकूला और मोहाली में आज 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। वहीं हवा और बारिश के दौरान लोग पेड़ों के नीचे न रुकें।
इस बार जल्दी आएगा मानसून
भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों के लिए राहत की बात है कि इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून जल्द आ रहा है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 15 मई को मानसून पहुंचने की उम्मीद है। इस साल समय से चार दिन पहले 26 मई को मानसून के केरल पहुंचने की भी संभावना है। अगले पांच दिन में अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। 14 से 16 मई के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 15 और 16 मई को दक्षिण अंडमान सागर में हवा 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। 26 मई को मानसून के केरल पहुंचने की उम्मीद है। सामान्य रूप से केरल में मानसून एक जून को पहुंचता है। इसका असर चंडीगढ़ और इसके आस पास भी देखने को मिलेगा।