Move to Jagran APP

Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में करवट लेगा मौसम, अगले 3 दिन छाएंगे बादल, बारिश के आसार

Chandigarh Weather Update चंडीगढ़ सहित दिल्ली पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में दो और तीन दिसंबर को बारिश के आसार बने हुए हैं। इसके साथ ही सुबह के समय में हल्की धुंध ने भी दस्तक दे दी है। रात को तापमान में गिरावट हो रही है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Tue, 30 Nov 2021 08:34 AM (IST)Updated: Tue, 30 Nov 2021 08:34 AM (IST)
Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में करवट लेगा मौसम, अगले 3 दिन छाएंगे बादल, बारिश के आसार
बारिश होने से शहर में ठंड बढ़ जाएगी।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Update: आज से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से शुक्रवार तक बादल छाएं रहेंगे। इस दौरान तापमान में गिरवाट के साथ ही मौसम में ठंडक भी बढ़ेगी। चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पाकिस्तान के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ है, लेकिन इसका असर गुजरात के साथ ही दूसरे राज्यों में पड़ेगा। वहीं पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में तो मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

loksabha election banner

अगर बात चंडीगढ़ की करें तो वेस्टर्न डिस्टबेंस का असर यहां ज्यादा नहीं होने वाला है। चंडीगढ़ सहित दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में दो और तीन दिसंबर को बारिश के आसार बने हुए हैं। इसके साथ ही सुबह के समय में हल्की धुंध ने भी दस्तक दे दी है। रात को तापमान में गिरावट हो रही है और आने वाले दिनों में रात और दिन में भी पारा नीचे गिरेगा और ठंड बढ़ेगी। हालांकि शहर में सुबह आसमान साफ है और धूप भी निकल आई है। वहीं, सुबह आठ बजे तक शहर का तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में भी लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो सकता है। आज शहर का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री रहने की संभावना है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन तक बारिश-बर्फबारी (Rain and Snow) की संभावना जताई है। प्रदेश के मैदानी भागों में एक से तीन दिसंबर तक बारिश की संभावना है। प्रदेश में मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं.

यह रहेगा मौसम

मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहने के आसार।

बुधवार को बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहने के आसार।

वीरवार को बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने के आसार।

शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने के आसार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.