Chandigarh Weather Update : चंडीगढ़ में हल्की बारिश के बाद निकली धूप, मौसम सुहावना
शहर में अभी शाम तक बारिश होने की संभावना है। वहीं पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में भी तेज बारिश होने के आसार बने हुए है।
चंडीगढ़, जेएनएन। तीन दिन के बाद शहर में वीरवार सुबह बारिश हुई। इससे शहर का मौसम सुहावना बना हुआ है। शहर में भले ही हल्की बारिश 20 मिनट के लिए ही हुई, लेकिन लोग इस मौसम का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे है। बारिश के बाद से शहर में धूप भी निकली हुई है।
वहीं मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि शहर में अभी शाम तक बारिश होने की संभावना है। वहीं शुक्रवार को भी बारिश होने की पूरी संभावना है। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में भी तेज बारिश होने के आसार बने हुए है।
शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। पाल ने बताया कि अगर शाम तक और बारिश होती है तो हो सकता है कि तापमान में कुछ और गिरावट देखने को मिले। वहीं बारिश को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सुखना लेक पहले ही पीछे से आ रहे पानी की वजह से खतरे के निशान से ऊपर है। वहीं अगर बारिश हुई तो हो सकता है कि सुखना लेक के फ्लड गेट एक बार फिर प्रशासन को खोलने पड़े।
बारिश के बाद उमस कर रही परेशान
इन दिनों मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे है। बारिश की वजह से रात के समय जहां लोग अपने कूलर, एसी बंद करने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं दिन में उमस की वजह से लोग घरों से कम ही बाहर निकल रहे हैं। शाम के समय ही लोग शहर के पार्कों और सुखना लेक पर दिखाई दे रहे हैं।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें