Move to Jagran APP

Chandigarh Weather Update: बारिश से लुढ़का तापमान, उमस और गर्मी से मिली राहत, जानें मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आज भी बारिश के आसार हैं। हालांकि सुबह आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं और धूप भी निकल आई है। वहीं शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक जा सकता है। बीते शनिवार को हुई बारिश से शहरवासियों ने उमस से राहत पाई है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sun, 22 Aug 2021 10:15 AM (IST)Updated: Sun, 22 Aug 2021 10:15 AM (IST)
Chandigarh Weather Update: बारिश से लुढ़का तापमान, उमस और गर्मी से मिली राहत, जानें मौसम का हाल
मौसम विभाग ने आज शहर में बारिश के आसार जताए हैं।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर में पड़ रही सावन की फुव्वाहरें ने शहरवासियों को उमस और गर्मी से राहत दिलाई है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। बीते शनिवार तापमान में 7 डिग्री लुढ़का था। वहीं आज भी मौसम विभाग ने शहर में बारिश के आसार जताए हैं। शनिवार देर रात शहर के कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई जिसने रात के तापमान पर ही ऐसा डाला। अमूमन रात का तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा रहा था, लेकिन बीते 2 दिनों से रात के तापमान में भी दो से 3 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार आज भी बारिश के आसार हैं। हालांकि सुबह आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं और धूप भी निकल आई है। वहीं, शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक जा सकता है। बीते शनिवार को हुई बारिश से शहरवासियों ने उमस से राहत पाई है। मौसम विभाग के अनुसार आज चंडीगढ़ में बारिश के साथ 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। सुबह नौ बजे तक शहर का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस है और आसमान में बादल छाए हुए हैं। 

25 अगस्त तक बारिश के आसार

मौसम विभाग 25 अगस्त तक तेज बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का मानना है कि 24 घंटे में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो जाएगा जो मानसून को सपोर्ट करेगा। इस वजह से चंडीगढ़ के साथ पंचकूला और मोहाली में भी तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बीते शनिवार को शहर में 22 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है, वही एयरपोर्ट रोड पर 38.6 एमएम बारिश हुई है।

कभी भी खोले जा सकते हैं सुखना के गेट

शुक्रवार और शनिवार को हुई बारिश की वजह से सुखना लेक का जलस्तर भी खतरे के निशान तक पहुंचने वाला है। शनिवार को सुबह से ही तेज बारिश हुई थी इस वजह से जलस्तर बढ़ गया है। जल स्तर बढ़ने की वजह से कभी भी सुखना के फ्लडगेट को खोला जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.