Move to Jagran APP

Chandigarh Weather Update : चंडीगढ़ में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, लोगों को गर्मी से मिली राहत

चंडीगढ़ का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो अगस्त में पिछले दस वर्षो का सबसे कम तापमान रहा। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों तक बारिश होने के आसार बने हुए है। इस दौरान पूरे शहर में तेज बारिश हो सकती है।

By Vinay KumarEdited By: Published: Sat, 21 Aug 2021 09:29 AM (IST)Updated: Sat, 21 Aug 2021 09:29 AM (IST)
चंडीगढ़ में बारिश होने से लोगों ने ली राहत की सांस।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। गर्मी की मार झेल रहे शहरवासियों को शुक्रवार को आखिरकार राहत मिली। इसके साथ ही शुक्रवार को भी बारिश का असर शनिवार को भी देखने को मिला। अगस्त में पिछले दस साल के तापमान का रिकार्ड भी टूटा। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो अगस्त में पिछले दस वर्षो का सबसे कम तापमान रहा। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों तक बारिश होने के आसार बने हुए है। इस दौरान पूरे शहर में तेज बारिश हो सकती है। बारिश की वजह से तापमान में भी कमी देखने काे मिल सकती है। खबर लिखे जाने तक तापमान 26 डिग्री के पास है और बादल छाए हुए हैं। बारिश की वजह से गर्मी से राहत मिली। वहीं तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट देखने को मिली। अगर बात पिछले एक सप्ताह की करें तो यह दूसरा ऐसा मौका रहा जब शहर में बारिश हुई हो। बारिश की वजह से कई जगहों पर जलभराव भी हुआ।

loksabha election banner

सुखना पर फिर खतरे के बादल

अगर आगामी तीन दिनों तक शहर में तेज बारिश होती है तो एक बार फिर से सुखना के फ्लड गेट को खोलना पड़ सकता है। इस समय सुखना का जलस्तर खतरे के निशान से थोड़ा ही कम है। इस महीने दो बार पहले ही सुखना के फ्लड गेट को खोला गया। बारिश होने से सुखना पर एक बार फिर से खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से सुखना लेक पर खास नजर रखी जा रही है क्योंकि फ्लड गेट खोलने से पहले सुखना चो के साथ लगते इलाकों को भी अलर्ट करना होता है।

नहीं हुई इस मानसून अच्छी बारिश

मौसम विभाग ने मानसून आने से पहले कहा था कि इस बार मॉनसून में अच्छी बारिश होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस बार माॅनसून कमजाेर चल रहा है।अगस्त के 20 दिन निकल चुके हैं, लेकिन इस महीने में अभी तक मात्र 117.9 एमएम बारिश दर्ज हुई है, जबकि होनी चाहिए थी 212.6 एमएम। यानी अगस्त में सामान्य से 39 फीसदी और 94.7 एमएम कम बारिश हुई है।मॉनसून सीजन की बात करें ताे अभी तक 381.4 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जबकि जून से अभी तक 626 एमएम बारिश हाेनी चाहिए थी। यानी सीजन में अभी तक सामान्य से 39 फीसदी बारिश कम हुई है। माैसम विभाग ने एक बार फिर दावा किया है कि तीन दिन सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश के आसार हैं।विभाग के अनुसार पश्चिमी हवाएं इस रीजन की ओर रुख कर रही हैं, जिससे माैसम में बदलाव आने की संभावना है।

यह रहा पिछले दस साल में अगस्त का तापमान

साल            अधिकतम तापमान                न्यूनतम तापमान

2011            36.2 डिग्री सेल्सियस            22.1 डिग्री सेल्सियस   

2012            35.2 डिग्री सेल्सियस            23.0 डिग्री सेल्सियस

2013            35.5 डिग्री सेल्सियस            23.2 डिग्री सेल्सियस

2014            37.0 डिग्री सेल्सियस            24.7 डिग्री सेल्सियस

2015            35.6 डिग्री सेल्सियस            23.0 डिग्री सेल्सियस

2016            36.2 डिग्री सेल्सियस            22.6 डिग्री सेल्सियस

2017            34.8 डिग्री सेल्सियस            23.6 डिग्री सेल्सियस

2018            35.0 डिग्री सेल्सियस            23.2 डिग्री सेल्सियस

2019            37.0 डिग्री सेल्सियस            23.6 डिग्री सेल्सियस

2020            36.7 डिग्री सेल्सियस            27.4 डिग्री सेल्सियस

2021            30.6 डिग्री सेल्सियस            26.2 डिग्री सेल्सियस

यह रहेगा आने वाले दिनों में मौसम

शनिवार को बारिश के आसार। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है।

रविवार को बारिश के आसार। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है।

सोमवार को बारिश के आसार। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.