Chandigarh Weather Update: ट्राइसिटी में बादलों के साथ हुई सुबह की शुरूआत, अगले 48 घंटों में जोरदार वर्षा के आसार
Chandigarh Weather Update अगले पांच दिनों की बात करें तो चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। अगले पूरे हफ्ते वर्षा की संभावना है।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सोमवार को सुबह की शुरूआत बादलों के साथ हुई। शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार शाम को भी झमाझम वर्षा हुई। मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटों में जोरदार वर्षा की संभावना है। यह वर्षा चंडीगढ़ समेत पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में हो सकती है।
इस वर्षा के साथ मानसून एक बार फिर सक्रिय होगा। अगले पूरे हफ्ते वर्षा के आसार हैं। इसके अलावा तेज सतही हवाएं 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने की संभावना है। अगले पांच दिनों की बात करें तो चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहेगा।
अगस्त महीने में अभी तक हुई है 69.5 एमएम वर्षा
अगस्त महीने में अभी तक सिर्फ दो ही बार वर्षा हुई है। पहली अगस्त को शहर में 69.9 एमएम वर्षा हुई थी। इससे पहले जुलाई महीने में वर्षा ने अपने पिछले 10 वर्ष के रिकार्ड को तोड़ दिया है। मानसून सीजन में चंडीगढ़ में अगर 846.5 एमएम वर्षा हो तो इसे अच्छा माना जाता है। शहर में अब तक 592.7 एमएम वर्षा हो चुकी है।
अकेले जुलाई महीने में 473.3 एमएम वर्षा हुई। जुलाई में अगर 188.5 वर्षा हो जाए, तो इसे अच्छा माना जाता है। उन्होंने बताया कि मानसून अभी एक बार फिर से सक्रिय हो रहा है, ऐसे में अगस्त महीने में भी अच्छी वर्षा का पूर्वानुमान है। वर्षा की वजह से लोग गर्मी से राहत महसूस करेंगे।
अगले चार दिनों में मौसम का पूर्वानुमान
तारीख - अधिकतम तापमान - न्यूनतम तापमान
16-अगस्त - 34- 26
17-अगस्त - 32 -27
18-अगस्त - 32 -27
19-अगस्त - 32- 26
यह भी पढ़ेंः- Independence Day 2022: पंजाब में स्वतंंत्रता दिवस पर समाराहों की धूम , तिरंगे के रंग में रंगा प्रदेश