Move to Jagran APP

Chandigarh Weather Update : सुबह-सुबह हुई बारिश से मौसम हुआ सुहावना, अगले दो दिन भी बारिश के आसार

Chandigarh Weather Update चंडीगढ़ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री तक पहुंच गया था। गर्मी से बेचैन शहरवासियों के लिए बुधवार सुबह की बारिश राहत लेकर आई है।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Wed, 15 Jul 2020 09:12 AM (IST)Updated: Wed, 15 Jul 2020 01:42 PM (IST)
Chandigarh Weather Update : सुबह-सुबह हुई बारिश से मौसम हुआ सुहावना, अगले दो दिन भी बारिश के आसार
Chandigarh Weather Update : सुबह-सुबह हुई बारिश से मौसम हुआ सुहावना, अगले दो दिन भी बारिश के आसार

चंडीगढ़, जेएनएन। Chandigarh Weather Update गर्मी से बेहाल हो रहे शहरवासियों को बुधवार सुबह हुई बारिश से राहत मिली। बारिश हाेने से मौसम सुहावना हो गया और लोग इस सुहावने मौसम का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे है। मंगलवार देर रात ही आसमान में बादल छा गए थे। सुबह चार बजे शहर में ठंडी हवा चलने लगी। करीब सवा पांच बजे शहर में बारिश शुरू हो गई जो साढ़े आठ बजे तक चलती रही। इसके बाद भी शहर में हल्की बारिश होती रही। सुबह साढ़े दस बजे शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया।

loksabha election banner

मौसम विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे तक शहर में कुल 44.4 एमएम बारिश हो चुकी है। वहीं शाम तक और भी बारिश हो सकती है। लोग इस सुहावने मौसम का आनंद लेते हुए शहर के पार्कों और सुखना लेक पर दिखाई दिए। वहीं मौसम विभाग ने वीरवार और शुक्रवार को भी शहर में बारिश होने की संभावना जताई है। बताया कि इससे शहर के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट भी दर्ज की जा सकती है। 

इससे पहले मंगलवार को तापमान ने पिछले पांच वर्षाें का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पिछले पांच वर्षों में इस दिन तापमान इससे कम ही रहा था। मंगलवार को शहर में सुबह से ही तेज धूप निकली रही। सुबह साढ़े दस बजे ही शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया। शाम तक शहर का तापमान 36.1 डिग्री तक पहुंच गया जो कि सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री तक कम रहा।

पिछले पांच वर्षाें का रिकॉर्ड

वर्ष               अधिकतम तापमान (डिग्री में)

2019                    29

2018                    34

2017                    34

2016                    31

2015                    34

आने वाले दिनों का मौसम

-वीरवार और शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने के आसार है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने की संभावना है। 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.