Move to Jagran APP

Chandigarh Weather update: चंडीगढ़ में ठंड ने दी दस्तक, 20 डिग्री सेल्सियस पहुंचा अधिकतम तापमान

बीते दिनों के मुकाबले ठंड बढ़ने के चलते लोग अब सुबह-शाम ऊनी कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं। लोगों ने अपने घरों के कूलर एसी बंद कर दिए हैं। ठंड बढ़ने के चलते लोग अब दो पहिया वाहनों की जगह चार पहिया वाहनों का प्रयोग ज्यादा कर रहे है।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 07:27 AM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 07:27 AM (IST)
Chandigarh Weather update: चंडीगढ़ में ठंड ने दी दस्तक, 20 डिग्री सेल्सियस पहुंचा अधिकतम तापमान
शाम तक तापमान में 10 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

चंडीगढ़, राजन सैनी। शहर में ठंड ने दस्तक दे दी है। शनिवार सुबह की शुरुआत भी ठंडे मौसम के साथ ही हुई। हल्की धूप के साथ मौसम सुहावना बना हुआ है और लोग सड़कों पर सैर करते हुए दिखाई दे रहे है। शहर का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम तक इस तापमान में करीब 10 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। वहीं मौसम विभाग ने अभी शहर में बारिश होने की संभावना नहीं जताई है।

loksabha election banner

शहर में सुबह से धूप निकली हुई है। लेकिन बीते दिनों के मुकाबले ठंड बढ़ने के चलते लोग अब सुबह-शाम ऊनी कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं। लोगों ने अपने घरों के कूलर, एसी बंद कर दिए हैं। ठंड बढ़ने के चलते लोग अब दो पहिया वाहनों की जगह चार पहिया वाहनों का प्रयोग ज्यादा कर रहे है। इससे शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति भी देखने को मिल रही है। इसके साथ ही बाजारों में रौनकें भी बढ़ी हुई है।

लोग त्योहारी सीजन की खरीदारी करने के साथ-साथ ठंड से बचने के लिए गर्म और ऊनी कपड़े खरीदते हुए दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंदर पाल शर्मा ने बताया कि शहर में कल बादल छाए रह सकते है। इसका असर शहर के तापमान पर भी देखने को मिल सकता है। शहर के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है लेकिन बारिश के आसार नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.