विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandigarh Weather Update: पंजाब और हरियाणा में बना हुआ है ठंड का प्रकोप, बढ़ा तापमान

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Sun, 05 Feb 2023 11:28 AM (IST)

पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्‍सों में ठंड का प्रकोप बना हुआ है। रविवार को मौसम में फिर से बदलाव ...और पढ़ें

पंजाब और हरियाणा में बना हुआ है ठंड का प्रकोप, बढ़ा तापमान
पंजाब और हरियाणा में बना हुआ है ठंड का प्रकोप, बढ़ा तापमान

चंडीगढ़, 5 फरवरी (पीटीआई): पंजाब और हरियाणा में रविवार को कई स्थानों पर कड़ाके की ठंड पड़ी। पिछले एक-दो दिनों में तापमान में गिरावट महसूस हुई थी। अब रविवार को मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिला है।मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब में अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें:  Punjab News: ड्यूटी पर मौजूद नशे में कपड़े उतारने वाला पंजाब पुलिसकर्मी निलंबित

बठिंडा और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 8.8 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 10 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा का तापमान

पड़ोसी राज्य हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस और अंबाला में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा का न्यूनतम तापमान क्रमश: 9.5 डिग्री सेल्सियस, 9.8 डिग्री सेल्सियस, 9 डिग्री सेल्सियस और 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: Batala Breaking News: अपनी ही सर्विस पिस्टल से ट्रैफिक पुलिस के एसआई को लगी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।