Move to Jagran APP

Chandigarh Weather Report: शहर में रात का तापमान पहुंचा 10 डिग्री, दिन में खिल रही धूप लगने लगी सुहानी

Chandigarh Weather Forecast आज शहर का मौसम बिल्कुल साफ है। आसमान में बदलों को नामो निशान नहीं है। ऐसे में दिन में तेज धूप खिलेगी जिसके चलते तापमान 26 डिग्री तक जा सकता है। सुबह नौ बजे शहर का तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Fri, 19 Nov 2021 09:33 AM (IST)Updated: Fri, 19 Nov 2021 09:33 AM (IST)
Chandigarh Weather Report: शहर में रात का तापमान पहुंचा 10 डिग्री, दिन में खिल रही धूप लगने लगी सुहानी
मौसम विभाग केंद्र चंडीगढ़ की मानें तो शहर का मौसम आगामी दिनों में भी ऐसा ही रहेगा।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Report: नवंबर का आधा महीने गुजर चुका है, लेकिन मौसम में बीते वर्षों की तरह बदलाव नहीं आया है। हालांकि अब मौसम भी बदलना शुरू हो गया है। दिन में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। दिन और रात के तापमान में काफी फर्क है। दिन का तापमान 26 डिग्री हो गया है तो रात का तापमान 10 डिग्री हो गया है। इससे एक तरफ जहां रातें सर्द हुई हैं, वहीं दूसरी तरफ दिन में धूप सुहाने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा। एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है, जिसके चलते पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। हालांकि चंडीगढ़ में बारिश के अभी कोई आसार नहीं हैं। सुबह और शाम ठंड बढ़ने लगी है। लोग स्वेटर, जैकेट और शाल लेकर निकल रहे हैं।

loksabha election banner

आज शहर का मौसम बिल्कुल साफ है। आसमान में बदलों को नामो निशान नहीं है। ऐसे में दिन में तेज धूप खिलेगी, जिसके चलते तापमान 26 डिग्री तक जा सकता है। सुबह नौ बजे शहर का तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया है।

पहाड़ों पर बर्फबारी का मैदानों पर इसका खासा असर नहीं पड़ेगा। आने वाले दिनों में हल्के बादल छा सकते हैं। इसके चलते रात के तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। वीरवार को दिन का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार रात का न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं हवा में नमी की मात्रा 90 फीसद रही। मौसम विभाग केंद्र चंडीगढ़ की मानें तो शहर का मौसम आगामी दिनों में भी ऐसा ही रहेगा।

आगे ऐसा रहेगा मौसम

आज आसमान साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रह सकता है। शनिवार को भी आसमान साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रह सकता है। वहीं, रविवार दिन का तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.