Move to Jagran APP

Weather News: चंडीगढ़ 42.9 डिग्री पहुंचा पारा, गर्मी के साथ उमस करेगी परेशान, 23 से बदलेगा मौसम

Chandigarh Weather News चंडीगढ़ में शुक्रवार को तापमान 42.9 डिग्री रिकार्ड किया गया है। ऐसे में लोगों को गर्मी ने बेहाल किया हुआ है। वहीं देर शाम मौसम बदला लेकिन बारिश का इंतजार कर रहे लोगों का यह इंतजार खत्म नहीं हुआ।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sat, 21 May 2022 07:53 AM (IST)Updated: Sat, 21 May 2022 07:53 AM (IST)
मौसम विभाग ने 23 मई को बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather News: चंडीगढ़ में गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़वा दिए हैं। शुक्रवार को तापमान 42.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। दोपहर में लू के थपेड़ों ने शहरवासियों को बेहाल किया। लेकिन आज मौसम से थोड़ा राहत की उम्मीद है। क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार शाम को आसमान पर बादल छा गए। देर शाम बादलों की गरज और बिजली चमकने लगी, लेकिन बारिश का इंतजार खत्म नहीं हुआ। जबकि 40 से 45 किमी की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चली, जिससे लोगों को परेशानी और बढ़ गई।

loksabha election banner

दिनभर गर्मी और सुबह शाम उमस लोगों को परेशान कर रही है। शहर का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से पांच डिग्री अधिक था, वहीं न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि 5.5 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक शिवेन सिंह ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ और गर्म हवाओं की वजह से मौसम में यह बदलाव आया है। आने वाले तीन चार दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। सोमवार (23 मई) को चंडीगढ़ समेत पंजाब में ओलावृष्टि के साथ बारिश हो सकती है। बारिश होने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी, इससे तापमान में तो गिरावट होगी, लेकिन उमस बढ़ेगी, जिससे लोगों को और परेशानी होगी। उन्होंने कहा कि 24 मई तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इस दौरान शहर अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 29 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच में रह सकता है।

वहीं, बीते रोज पंजाब के कुछ जगहों पर देर शाम बारिश की फुव्वारें गिरी, जिससे लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। वहीं मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे हीट स्ट्रोक से अपना बचाव करें। इसके लिए दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से परहेज करें। ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। जब भी घर से बाहर जाएं तो मुंह कवर करके निकले। साफ और हेल्दी खाना खाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.