Move to Jagran APP

Chandigarh Weather: आसमान में बादलों का डेरा, दो दिन बारिश से लुढ़का 7 डिग्री तापमान, आगे ऐसा रहेगा मौसम

Chandigarh Weather Update सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में बादलों ने डेरा जमाया हुआ है। सुबह ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। सुबह आठ बजे चंडीगढ़ का तापमान 22 डिग्री रिकार्ड किया गया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Tue, 24 May 2022 08:34 AM (IST)Updated: Tue, 24 May 2022 08:34 AM (IST)
Chandigarh Weather: आसमान में बादलों का डेरा, दो दिन बारिश से लुढ़का 7 डिग्री तापमान, आगे ऐसा रहेगा मौसम
आज भी शहर में बारिश के आसार बन रहे हैं।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Forecast: सुबह शहर में ठंडी हवाएं चल रही हैं। आसमान में बादलों ने डेरा जमाया हुआ है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी में बीते दो दिन से मौसम खुशनूमा बना हुआ है। भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिल रही है। शहर में रविवार रात को 11.5 एमएम बारिश हुई, जिससे तापमान में 7.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, सोमवार शाम को फिर से मौसम बदला और रात को शहर में फिर बूंदाबांदी हुई, जिससे आज मौसम में ठंडक बनी हुई है। आज भी शहर में बारिश के आसार बन रहे हैं।

loksabha election banner

मौसम में आए बदलाव के चलते सोमवार को अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। साल 1988 के बाद से चंडीगढ़ में मई में इतना कम तापमान कभी नहीं किया गया था। चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र के अनुसार मई के 22 दिन तक औसतन केवल सात से आठ दिन ही लू चली थी। इस महीने करीब चार वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुए थे जिसने बारिश तो नहीं हुई थी लेकिन तापमान पर इसका असर हुआ था। जहां एक और अधिकतम तापमान में 7.4 डिग्री गिरावट हुई, वहीं न्यूनतम तापमान भी 4.2 डिग्री गिरा। आने वाले तीन दिनों तक तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट हो सकती है।

मार्च से लेकर अब तक शहर में हुई 23.1 एमएम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार एक मार्च से लेकर अभी तक चंडीगढ़ में 23.1 एमएम बारिश हो चुकी है। जोकि सामान्य से 69.8 एमएम कम है। साल 2014 में शहर में 24 घंटे में हुई सबसे ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई थी जोकि 39 एमएम थी। लेकिन मई में मासिक सर्वाधिक बारिश साल 2020 में हुई थी जो 71 एमएम थी। शहर में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से अगले दो दिन 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.