Move to Jagran APP

Chandigarh Weather: नवंबर के पहले हफ्ते बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश के आसार, ठंड बढ़ेगी

Weather In Chandigarh Today नवंबर की शुरुआत से चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा के मौसम में भी बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश के आसार बन रहे हैं जिसके बाद ठंड बढ़ेगी।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Tue, 01 Nov 2022 09:16 AM (IST)Updated: Tue, 01 Nov 2022 09:16 AM (IST)
Chandigarh Weather: नवंबर के पहले हफ्ते बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश के आसार, ठंड बढ़ेगी
Chandigarh Weather: सुबह शाम ठंड बढ़ रही है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ Chandigarh Weather Today: साल का 11वां महीना यानी नवंबर आज से शुरू हो गया है। नवंबर की शुरुआत से ही अब ठंड जोर पकड़ने लगेगी। यह मौसम विभाग का कहना है। विभाग के मुताबिक नवंबर के पहले हफ्ते में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव होगा।

loksabha election banner

मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से चंडीगढ़ समेत पंजाब, हरियाणा और जम्मू कश्मीर में बारिश होने की संभावना है। पहाड़ों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम में यह बदलाव पांच नवंबर के बाद देखने को मिलेगा। इसके अलावा अब हवाओं के रूख में भी बदलाव होगा। अब हवाएं उत्तरी और उत्तरी पश्चिमी दिशा में चल रही हैं, जिस कारण ठंडी हवाएं तापमान में गिरावट होगी।

वैसे भी सर्दियों का आगाज हो चुका है। लोगों को दिन के समय में गर्मी महसूस नहीं हो रही है, जबकि रात के ठंड बढ़ गई है। दिन में धूप अब मिठी लगने लगी है क्योंकि धूप में पहले जैसी तपिस नहीं रही है। लोग दिन में मौसम का मजा लेने के लिए शहर के पर्यटन स्थलों का रूख कर रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग शहर की लाइफलाइन सुखना लेक पर बोटिंग के लिए पहुंच रहे हैं। शहर के बाजारों में भी दोपहर में लोगों का आना जाना लगा रहता है। कुल मिलाकर इन दिनों मौमस का मिजाज खुशनूमा बना हुआ है। 

सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य तापमान से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम है, वहीं न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जोकि सामान्य तापमान से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम है। बदलते मौसम का अंदाजा न्यूनतम और अधिकतम तापमान के अंतर से लगाया जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.