Move to Jagran APP

Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में आज उमस और लू करेगी परेशान, सुबह ही तापमान 31 डिग्री पार, जानें आगे का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज भी शहर वासियों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। सुबह ही तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं आज शहर का तापमान 43 डिग्री तक जाने के आसार हैं। ऐसे में उमस और लू लोगों को खूब परेशान करेगी।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Thu, 08 Jul 2021 08:49 AM (IST)Updated: Thu, 08 Jul 2021 08:49 AM (IST)
दोपहर में लोग गर्मी की वजह से घर से निकलने में परहेज कर रहे हैं।

जासं, चंडीगढ़। गर्मी और उमस से अभी लोगों को राहत नहीं मिलेगी। आज भी सुबह से ही उमस का दौर जारी है और यह दौर शाम तक चलता रहेगा। शाम के बाद मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा आज भी शहर में भीषण गर्मी अपना कहर बरपाएगी। दोपहर के समय घर से बाहर निकलते वक्त ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। आज दोपहर के बाद लू भी चलेगी, जिससे परेशानी और बढ़ेगी।

loksabha election banner

बता दें कि एक जुलाई को गर्मी ने 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था और आज भी गर्मी का माहौल सुबह से ही चरम पर है। सुबह से ही उमस और चिपचिपाती गर्मी ने लोगों को बेहाल किया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी शहर वासियों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। सुबह ही तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं आज शहर का तापमान 43 डिग्री तक जाने के आसार हैं।

इस समय पूर्वी और उत्तरी भारत में मानसून की जबरदस्त बारिश देखने को मिल रही है। इन्हीं जगहों पर मानसून अभी अटका हुआ है। मौसम विभाग के 10 जुलाई को मॉनसून को दोबारा एक्टिव हो रहा है। बारिश न होने की वजह से लोगों को गर्मी की चौतरफा मार झेलनी पड़ रही है। गर्मी की वजह से हर वर्ग परेशान है। दिन में आलम यह है कि शहर के बाजार सूने दिखते हैं। लोग गर्मी की वजह से घर से निकलने में परहेज कर रहे हैं।

आज रात चंडीगढ़ शहर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है और कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे भी पढ़ सकते हैं। आज सुबह के समय आसमान में बादलों की चहलकदमी भी हो रही है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक अजय कुमार सिंह ने कहा कि मानसून थोड़ा कमजोर हो गया है, लेकिन पंजाब और हरियाणा से आने वाली हवाओं के चलते शहर में आने वाले 48 घंटों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही हरियाणा और पंजाब के साथ चंडीगढ़ में भी 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.