Move to Jagran APP

Chandigarh Weather Forecast: चंडीगढ़ में बदलेगा मौसम, विभाग ने दो दिन बाद जताए बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंड

Chandigarh Weather Forecast मौसम विभाग ने एक बार फिर शहर में बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 17 अक्टूबर को शहर में बारिश के आसार बन रहे हैं। इसके साथ ही पंजाब और हरियाणा में 16 से 18 अक्टूबर तक तेज बारिश की संभावना है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Fri, 15 Oct 2021 08:51 AM (IST)Updated: Fri, 15 Oct 2021 08:51 AM (IST)
मौसम विभाग ने 17 और 18 अक्टूबर को बारिश की संभावना जताई है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Forecast: मौसम विभाग ने एक बार फिर शहर में बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 17 अक्टूबर को शहर में बारिश के आसार बन रहे हैं। इसके साथ ही पंजाब और हरियाणा में 16 से 18 अक्टूबर तक तेज बारिश की संभावना है।

loksabha election banner

हालांकि चंडीगढ़ में मौसम तीखे तेवर दिखा रहा है। आलम यह है कि दिन में जून महीने जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। वहीं, दिन में खिल रही तेज धूप से पारा भी चढ़ने लगा है। हालात यह हैं कि दिन का तापमान 37 डिग्री तक पहुंच रहा है। लोग दिन में गर्मी से परेशान हैं। वहीं, रात का मौसम बिल्कुल अलग है। रात में ठंड बढ़ने लगी है। रात में एसी और कुलर बिल्कुल बंद हो चुके हैं वहीं, पखों की गति भी धीमी हो गई है। सुबह और रात के तापमान में 4 से 5 डिग्री तापमान की गिरावट भी दर्ज की जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार 17 अक्टूबर को बारिश होने से जहां एक ओर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा वहीं दूसरी ओर तापमान में भी भारी गिरावट होगी। इसके साथ ही दिन के तापमान में भी काफी फर्क पड़ सकता है। शहर में बारिश होने की वजह पाकिस्तान में एक्टिव हुआ वेस्टर्न डिस्टरबेंस और चक्रवात को माना जा रहा है। इसके अलावा पाकिस्तान में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर पंजाब के साथ ही चंडीगढ़ और हरियाणा में भी देखने को मिलेगा। आज शहर का तापमान 34 डिग्री रहने के आसार। वहीं, आज आसमान बिल्कुल साफ है और सुबह से ही धूप निकल आई है, जिसके चलते सुबह नौ बजे तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। 

यह रहेगा मौसम

शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक जा सकता है। वहीं, शनिवार को आसमान साफ रहेगा, जिससे अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने के आसार हैं। रविवार को विभाग ने बारिश के आसार जताए हैं। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आएगी और अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 तक रह सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.