Chandigarh Weather Forecast : शहर में तेज धूप और उमस से लोग बेहाल, 31 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान
Chandigarh Weather Forecast शहर का अधिकतम तापमान सुबह साढ़े आठ बजे ही 31 डिग्री पहुंच चुका है। शाम तक इसमें और भी बढ़ोतरी हो सकती है।
चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। धूप और उससे बढ़ी उमस की वजह से शहरवासी बेहाल है। इस वजह से लोग अपने घरों में ही दूबके हुए दिखाई दे रहे है। लोग अपने घरों में ही कूलर और एसी के आगे बैैठकर गर्मी से बचने का प्रयास कर रहे है। शहर का अधिकतम तापमान सुबह साढ़े आठ बजे ही 31 डिग्री पहुंच चुका है। शाम तक शहर के तापमान में और भी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
गर्मी और उमस से लोग इतने बेहाल है कि सुबह के समय लोग की पार्कों और सुखना लेक पर भीड़ भी कम ही दिखाई दी। अपने काम पर जाने वाले लोग गर्मी से बचने के लिए टूव्हीलर की जगह फोर व्हीलर भी जाते हुए दिखाई दे रहे है। वहीं मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि शहर में कल और परसों हल्की बारिश होने के आसार बने हुए है। बारिश के चलते शहर के तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।
इससे पहले मंगलवार को आसमान में छाए बादलों के साथ शहर का मौसम सुहावना बना रहा। शहर का अधिकतम तामपान 29 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शाम तक हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि मौसम सुहावना होने से शहरवासियों ने गर्मी और उमस से राहत महसूस की। शहर में बने हुए सुहावने माैसम का आनंद लोग शहर के पार्कों और सुखना लेक पर लेते हुए दिखाई दिए।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें