चंडीगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, शाम के समय बूंदाबांदी; अब ठंड दिखाएगी असर
चंडीगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल गया है, शुक्रवार शाम बूंदाबांदी हुई। 16 नवंबर ...और पढ़ें

चंडीगढ़ में शुक्रवार शाम बूंदाबांदी। (एआई जनरेटेड फोटो)
HighLights
पश्चिमी विक्षोभ से चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज बदला।
16 नवंबर तक हल्की बारिश, बूंदाबांदी की संभावना।
ठंड बढ़ेगी, गेहूं की बुआई को मिलेगा फायदा।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर में शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे। शाम के समय बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने से यह बदलाव आया है।
16 नवंबर तक चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद आसमान साफ होगा और ठंड और बढ़ेगी। सुबह-शाम कोहरा भी छा सकता है।
विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री से गिरकर 24 डिग्री पर आ गया, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक पहुंच सकता है।
बूंदाबांदी से किसानों के चेहरे पर भी खुशी है। खेतों में गेहूं की बुआई का समय चल रहा है। इस बारिश से जमीन में नमी बनी रहेगी, जो फसल के लिए फायदेमंद है। वहीं सब्जी मंडी में हरी सब्जियों के दामों में थोड़ी बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।
बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम और वायरल बुखार फैलने का खतरा बढ़ जाता है। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों और बुजुर्गों को खास ध्यान रखने को कहा गया है।