चंडीगढ़ में दो दिन पानी सप्लाई रहेगी प्रभावित, 12 और 13 नवंबर को शाम को प्रेशर रहेगा कम
चंडीगढ़ में 12 और 13 नवंबर को शाम के समय पानी की सप्लाई कम दबाव से होगी। यह कजौली वाटर ...और पढ़ें

अपग्रेडेशन कार्य के चलते पानी सप्लाई रहेगी प्रभावित। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
चंडीगढ़ में 12 और 13 नवंबर को पानी की सप्लाई प्रभावित।
शाम के समय कम दबाव से मिलेगा पानी, सुबह सामान्य।
कजौली वाटर वर्क्स अपग्रेडेशन के कारण 48 घंटे का शटडाउन।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर में दो दिन पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। 12 और 13 नवंबर को शाम के समय पानी की सप्लाई कम दबाव से होगी। नगर निगम की ओर से कजौली वाटर वर्क्स अपग्रेडेशन और राइजिंग मेन के पुनर्वास कार्य के तहत 48 घंटे का शटडाउन लिया जा रहा है।
इस दौरान फेज-तीन कजौली से सेक्टर-39 वाटर वर्क्स तक कच्चे पानी की पंपिंग बंद रहेगी। सांगतपुरा और सुखमाजरा गांव के पास क्षतिग्रस्त पीएससी राइजिंग मेन को बदलकर उसकी जगह 1200 एमएम व्यास की नई एमएस पाइपलाइन लगाई जाएगी।
यह कार्य 24 घंटे पानी की सप्लाई परियोजना के तहत किया जा रहा है। नगर निगम के अनुसार, 12 और 13 नवंबर को सुबह 3:30 बजे से 9 बजे तक पानी की सप्लाई पूरे दबाव से होगी। वहीं, शाम को 6 बजे से 8:30 बजे तक कम दबाव से पानी मिलेगा।
ऐसे में दोनों दिन शाम की सप्लाई के दौरान ऊंचाई वाले मकानों और ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे दोनों दिन के लिए पानी का पर्याप्त भंडारण पहले से कर लें और मरम्मत कार्य के दौरान सहयोग करें।