विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ रास्ता पूछने के बहाने चौकीदार का मोबाइल फोन छीना, बाइक पर आए थे चार स्नैचर

Published: Thu, 19 Nov 2026 08:05 PM (GMT+05:30)

चंडीगढ़ में चार युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने एक चौकीदार का मोबाइल फोन छीन लिया। बाइक पर आए आरोपित ...और पढ़ें

सेक्टर-38 मेें स्नैचिंग की वारदात। (सांकेतिक फोटो)

सेक्टर-38 मेें स्नैचिंग की वारदात। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. सेक्टर-38 वेस्ट में वारदात।

  2. बाइक पर किया पीछा।

  3. मामले की जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सेक्टर-38 वेस्ट स्थित लेबर ब्यूरो विभाग के पास चार युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने चौकीदार का मोबाइल फोन छीन लिया। आरोपित बाइक पर आए थे और वारदात के बाद फरार हो गए।

पीड़ित की पहचान 43 वर्षीय संतोष कुमार के रूप में हुई है। वह डड्डूमाजरा काॅलोनी में रहता है और लेबर ब्यूरो विभाग में चौकीदार है। संतोष ने पुलिस को बताया कि ड्यूटी खत्म करने के बाद वह डीएमसी इलाके में दूध लेने गया था।

लौटते समय जंगल के पास पीछे से स्प्लेंडर बाइक पर आए चार युवकों ने उससे सेक्टर-15 जाने का रास्ता पूछा। वह रास्ता बताने लगा, तभी युवक उसका मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। अचानक हुई वारदात के कारण वह बाइक का नंबर नहीं देख सका। सूचना पर मलोया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।