सेक्टर-22 से हटाए गए वेंडरों ने सूद से लगाई मदद की गुहार, बोले- धंधा चौपट, रोटी के पड़े लाले
शनिवार को सैकड़ों वेंडर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष नारायण प्रसाद के नेतृत्व में अरुण सूद से मिले और मदद की गुहार लगाई।
चंडीगढ़, जेएनएन। सेक्टर-22 से हटाए गए वेंडरों ने कारोबार चौपट होने का दावा करते हुए शनिवार को चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण से पार्टी कार्यालय में मुलाकात की। वेंडरों ने उन्हें बताया कि वे नए वेंडर जोन एक्ट को लेकर पशोपेश में हैं। काम धंधा बंद होने से रोजी-रोटी के लाले पड़ गए हैं। इसलिए उनकी मदद की जाए। सैकड़ों वेंडरों का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष नारायण प्रसाद कर रहे थे।
वेंडरों ने प्रदेशाध्यक्ष सूद को बताया कि नए वेंडर जोन एक्ट को लेकर वे असमंजस में हैं। जब से उन्हें सेक्टर-22 की मार्केट से हटाकर दूसरी जगह भेजा गया है, तब से उनके कारोबार में भारी गिरावट आई है। कामधंधा चौपट हो गया है। दो वक्त की रोटी की व्यवस्था करना में कठिन हो गया है। इस कारण उन्हें और उनके परिवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
सूद बोले- करवाएंगे समस्या का समाधान
वेंडरों की गुहार सुनने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने कहां कि यह गंभीर मुद्दा है। वह इस पर विस्तृत रूप से चर्चा करेंगे और इसका समाधान करवाने का यथासंभव प्रयास करेंगे | उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा सभी नागरिकों का साथ दिया है। ऐसे में वे पूरी गंभीरता से इस मामले को प्रशासन के समक्ष रखेंगे और यथासंभव समाधान करवाने का प्रयास करेंगे।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें