Move to Jagran APP

Chandigarh Unlock Guidelines: अब दुकानें सुबह 10 से शाम 7 बजे तक खुल सकेंगी, नाइट कर्फ्यू में भी ढील

Chandigarh Unlock News अब रेस्टोरेंट-बार सुबह दस से रात दस बजे तक 50 फीसद क्षमता के साथ खुलेंगे। नाइट कर्फ्यू में भी आधे घंटे की ढील दी गई है। नाइट कर्फ्यू अब रोजाना रात साढ़े 10 से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Tue, 15 Jun 2021 05:38 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jun 2021 06:02 PM (IST)
चंडीगढ़ में नाइट कर्फ्यू में भी आधे घंटे की ढील दी गई है।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में अब दुकानें व मार्केट सुबह 10 से शाम सात बजे तक खुल सकेंगी। अब रेस्टोरेंट-बार सुबह दस से रात दस बजे तक 50 फीसद क्षमता के साथ खुलेंगे। नाइट कर्फ्यू में भी आधे घंटे की ढील दी गई है। नाइट कर्फ्यू अब रोजाना रात साढ़े 10 से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने कोविड वॉर रूम मीटिंग में चर्चा के बाद ये आदेश जारी किए हैं। 

loksabha election banner

नाइट कर्फ्यू में भी आधे घंटे की ढील दी गई है। अब नाइट कर्फ्यू रात साढ़े 10 से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। पहले यह रात दस से सुबह पांच बजे तक होता था। चर्चा रविवार को ओपन करने की भी चल रही थी लेकिन प्रशासन ने अभी इस पर निर्णय नहीं लिया है। इस पर अगली मीटिंग में निर्णय लिया जाएगा। वीकेंड कर्फ्यू के दौरान अब रविवार को केवल आवश्यक सेवाओं को ही मंजूरी रहती है, बाकी सब बंद रहता है। व्यापारी और रेस्टोरेंट संचालक प्रशासन से लगातार राहत की मांग कर रहे थे। इसी को देखते हुए टाइमिंग में बदलाव किया गया है।

अभी नहीं खुलेंगे रॉक गार्डन और म्यूजियम

अभी रॉक गार्डन और म्यूजिमय नहीं खोले जाएंगे। इसके लिए अगले सप्ताह समीक्षा के बाद निर्णय होगा। रविवार को बाजार खोलने पर अभी निर्णय नहीं लिया गया। इस पर अलग से मीटिंग में चर्चा के बाद फैसला होगा।

मॉनसून से निपटने की तैयारी के आदेश

प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने अधिकारियों को आदेश दिए कि मॉनसून को देखते हुए सभी तैयारी साथ-साथ कर ली जाएं। खासतौर पर इंजीनियरिंग और हेल्थ डिपार्टमेंट को सक्रिय होना चाहिए। रोड गली साफ सफाई का काम पूरा कर लिया जाए। इन्हीं डिपार्टमेंट की भूमिका बरसात के दिनों में अहम रहती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.