चंडीगढ़ में लंबी रेड लाइट से मिलेगा छुटकारा, 90 सेकंड से ज्यादा नहीं रोके जा सकेंगे वाहन चालक; कोर्ट का फैसला
चंडीगढ़ में वाहन चालकों को लंबी रेड लाइट से जल्द राहत मिलेगी। परमानेंट लोक अदालत ने ट्रैफिक लाइट की टाइमिंग ...और पढ़ें

कोर्ट ने कहा- चौराहों पर लाल बत्ती का टाइमिंग 90 सेकेंड से ज्यादा न हो। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
लोक अदालत ने रेड लाइट टाइमिंग 90 सेकंड तय की।
रात में सिग्नल बंद या फ्लैशिंग मोड पर चलेंगे।
पीक ऑवर्स में चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात होंगे।
रवि अटवाल, चंडीगढ़। शहर में चौराहों पर लंबी लाल बत्ती और ट्रैफिक जाम से परेशान वाहन चालकों को जल्द राहत मिल सकती है। परमानेंट लोक अदालत ने एक याचिका पर फैसला सुनाते हुए चंडीगढ़ प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए हैं कि चौराहों पर लाल बत्ती का टाइमिंग 90 सेकेंड से ज्यादा न हो। खासकर ऐसे रोड पर जहां ट्रैफिक फ्लो काफी ज्यादा रहता है।
अदालत ने खासकर ट्रिब्यून चौक से सेक्टर 39 अनाज मंडी चौक तक हर चौराहे पर लाल बत्ती का टाइमिंग घटाने के लिए कहा है। इसके अलावा अदालत ने रात के समय ट्रैफिक सिग्नल बंद करने या फ्लैशिंग मोड पर चलाने और सुबह-शाम पीक आवर्स में पुलिसकर्मियों का तैनाती करने के लिए भी कहा है।
अदालत ने चंडीगढ़ के एडवोकेट सुखविंदर सिंह का याचिका पर यह फैसला सुनाया है। वहीं, प्रशासन और पुलिस ने भी इस फैसले पर सहमति बना दी है। ऐसे में अदालत ने ट्रैफिक पुलिस को 90 दिनों में एक्शन टेकन रिपोर्ट फाइल करने के भी निर्देश दिए हैं।
एडवोकेट ने दी थी प्रदूषण फैलने का दलील
सुखविंदर सिंह का ओर से 14 नवंबर 2024 को यह याचिका दायर का गई थी। उन्होंने याचिका में कहा था कि शहर में विभिन्न गोल चक्करों पर ट्रैफिक लाइट्स के लंबे समय तक चलने से अकसर जाम लगा रहता है। इससे केवल ट्रैफिक समस्या ही नहीं बल्कि वायु व ध्वनि प्रदूषण भी फैलता था।
जितने समय रेड लाइट रहती है, तब तक लोग गाड़ियों को स्टार्ट रखते हैं, जिससे प्रदूषण भी फैलता है। उन्होंने मांग का थी कि कुछ चौराहों पर ट्रैफिक लाइटों का संचालन मैनुअल तरीके से किया जाए या उनकी टाइमिंग कम का जाए। रात के समय कम ट्रैफिक होने पर सिग्नल बंद करने का भी मांग का गई थी।
चंडीगढ़ में ऐसी है ट्रैफिक व्यवस्था
- 105 चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें: चंडीगढ़ में कुल 105 इंटरसेक्शन/ट्रैफिक लाइटों का संचालन तीन एजेंसियों के माध्यम से किया जा रहा है।
- संचालन: 55 चौराहों का संचालन आरआर इलेक्ट्राॅनिक्स, 10 का सैनिको इलेक्ट्रिकल्स और 40 का स्मार्ट सिटी लिमिटेड कर रही।
- 19 लाख ई-चालान: प्रशासन के कोर्ट ने दिए जवाब के अनुसार अब तक करीब 19 लाख ई-चालान जारी किए जा चुके हैं।
169 सेकेंड की भी रेड लाइट
एडवोकेट सुखविंदर सिंह का कहना है कि शहर के कई चौराहों का तो यह हाल है कि कहीं पर 169 सेकंड की रेड लाइट तो कहीं, 19 सेकेंड की। ऐसे में बिना वजह ट्रैफिक जाम लगा रहता है। गाड़ियों के इंजन आन रहते हैं और लोग हाॅर्न बजाते रहते हैं। इससे वायु और ध्वनि प्रदूषण भी फैलता है। इसलिए टाइमिंग को कंट्रोल करना बेहद जरूरी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।