विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ से हिमाचल प्रदेश की यात्रा हुई सुगम, एयरपोर्ट से संजौली और मंडी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू

Published: Tue, 27 Oct 2026 02:31 PM (IST)

चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से हिमाचल प्रदेश के संजौली (शिमला) और मंडी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू ...और पढ़ें

चंडीगढ़ एयरपोर्ट के विंटर शेड्यूल में हेलीकॉप्टर सेवा का प्रविधान। (एआई जनरेटेड इमेज)

चंडीगढ़ एयरपोर्ट के विंटर शेड्यूल में हेलीकॉप्टर सेवा का प्रविधान। (एआई जनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. विंटर शेड्यूल 28 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा।

  2. पवन हंस और हेरिटेज एविएशन से यात्रा हुई आसान।

  3. संजौली और मंडी के लिए दो-दो उड़ानों का प्रविधान।

अखिल वोहरा, चंडीगढ़। चंडीगढ़ से अब हिमाचल प्रदेश के संजौली (शिमला) और मंडी जाना आसान हो गया है। इसके लिए चंडीगढ़ स्थित शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की गई है। 

विंटर शेड्यूल 2026-27 में हेलीकाप्टर सेवा का प्रविधान किया गया है। नए शेड्यूल में पवन हंस और हेरिटेज एविएशन की सेवाओं के तहत इन दोनों गंतव्यों के लिए उड़ानों के समय और संचालन के दिन निर्धारित किए गए हैं। विंटर शेड्यूल 28 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा।

संजौली (शिमला) के लिए दो उड़ानों का शेड्यूल

पवन हंस की उड़ान संख्या PH 102/101 के तहत चंडीगढ़ से संजौली (शिमला) के लिए सुबह 9:15 बजे प्रस्थान का समय निर्धारित है, जबकि संजौली (शिमला) से आने वाली उड़ान सुबह 10:25 बजे चंडीगढ़ पहुंचने के लिए निर्धारित है। यह सेवा सोमवार से शनिवार तक संचालित होगी।

इसके अलावा, उड़ान संख्या PH 002/001 के तहत संजौली (शिमला) से आने वाली उड़ान दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ पहुंचने के लिए निर्धारित है, जबकि चंडीगढ़ से संजौली (शिमला) के लिए दोपहर 1:20 बजे प्रस्थान का समय दिया गया है।

यह सेवा भी सोमवार से शनिवार तक के शेड्यूल में शामिल है। इस प्रकार, सूची में संजौली (शिमला) के लिए प्रतिदिन दो प्रस्थान और दो आगमन समय दर्ज की गई हैं।

यह भी पढ़ें- इंदौर के लिए रोजाना फ्लाइट, शारजाह की सीधी उड़ान; कल से बदलेगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट का फ्लाइट शेड्यूल

मंडी के लिए दो समय-स्लाॅट

मंडी के लिए हेरिटेज एविएशन की उड़ान संख्या 4H 608/609 के तहत चंडीगढ़ आने वाली उड़ान सुबह 10:10 बजे और चंडीगढ़ से मंडी जाने वाली उड़ान सुबह 10:25 बजे निर्धारित है। यह सेवा बुधवार को छोड़कर सप्ताह के छह दिन सूचीबद्ध है।

दूसरी उड़ान संख्या 4H 612/613 के तहत मंडी से चंडीगढ़ आने का समय दोपहर 12:15 बजे और चंडीगढ़ से मंडी जाने का समय दोपहर 12:30 बजे निर्धारित किया गया है। यह सेवा सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित होने के लिए सूचीबद्ध है।

इस तरह मंडी के लिए पहले समय-स्लाट में सप्ताह के छह दिन और दूसरे में तीन दिन उड़ान का प्रावधान है। हालांकि, यात्रियों को टिकट बुक करने से पहले संबंधित आपरेटर से उड़ान की उपलब्धता और संचालन के दिन की पुष्टि करनी की सलाह दी गई है।