चंडीगढ़ सेक्टर-41 में किशोर की चाकू गोदकर हत्या, 10 बाइकों पर सवार होकर आए थे हमलावर; दोस्त भी घायल
चंडीगढ़ के सेक्टर-41डी स्थित राधे मार्केट में 17 वर्षीय किशोर मुकेश की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह हमला ...और पढ़ें

चंडीगढ़ सेक्टर-41 में किशोर पर चाकू से हमलाकर उतारा मौत के घाट (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
17 वर्षीय किशोर मुकेश की चाकू मारकर हत्या।
हमला पुरानी रंजिश के चलते 15-20 युवकों ने किया।
सेक्टर-41डी राधे मार्केट में हुई वारदात।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सेक्टर-41डी स्थित राधे मार्केट में वीरवार रात 17 वर्षीय किशोर पर 15 से 20 युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में मुकेश (17) की पीठ पर धारदार हथियार से गंभीर चोट लगी, जबकि उसका दोस्त सूरज भी मामूली रूप से घायल हो गया। दोनों को सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मुकेश ने दम तोड़ दिया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच तीन-चार दिन पहले सेक्टर-41 में रामलीला के दौरान विवाद हुआ था। इसी रंजिश में हमलावर नौ से दस मोटरसाइकिलों पर सवार होकर राधे मार्केट पहुंचे और मुकेश व उसके दोस्त पर धारदार हथियारों से हमला कर फरार हो गए। पुलिस को सेक्टर-52 कॉलोनी के कुछ संदिग्ध युवकों के बारे में जानकारी मिली है।
आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अधिकारियों ने भी घटनास्थल का जायजा लिया
