विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ में यंग इनोवेटर्स के लिए अच्छी खबर, स्टार्टअप्स के लिए नए आइडिया के साथ 19 से करें आवेदन, सब्सिडी का उठाएं लाभ

Published: Fri, 16 Jan 2026 03:57 PM (IST)

चंडीगढ़ प्रशासन स्टार्टअप्स पर विशेष ध्यान दे रहा है, जिसकी नई नीति 19 जनवरी से प्रभावी होगी। युवा इनोवेटर्स सब्सिडी ...और पढ़ें

चंडीगढ़ में स्टार्टअप के लिए नीति।

चंडीगढ़ में स्टार्टअप के लिए नीति।

HighLights

  1. 19 जनवरी से आवेदन शुरू।

  2. अगले 5 वर्षों में 200+ स्टार्टअप्स को बढ़ावा।

  3. वित्तीय सहायता, मेंटरशिप, इन्क्यूबेशन सुविधाएं मिलेंगी।

राजेश ढल्ल, चंडीगढ़। स्टार्टअप्स पर इस वर्ष प्रशासन का विशेष तौर पर फोकस है और नीति को प्रभावी तौर पर लागू करने की रणनीति बनाई गई है। 19 जनवरी से यंग इनोवेटर्स स्टार्टअप नीति के तहत सब्सिडी का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। युवा स्टार्टअप के तहत सब्सिडी के लिए आवेदन कर सकते हैं। गाइडलाइंस की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

ट्राईसिटी स्टार्टअप का हब बन रहा है। जून में युवाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए सरकारी तौर पर स्टार्टअप फेस्ट कराया जाएगा। स्कूल, काॅलेज और आईटीआई में उद्यमिता प्रकोष्ठ ई-सेल की स्थापना की जाएगी। 

नीति के प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए पाॅलिसी माॅनिटरिंग एंड इम्प्लीमेंटेशन कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी का काम चयनित स्टार्टअप और इन्क्यूबेटर को स्वीकृति प्रदान करना है। यदि किसी स्टार्टअप के खिलाफ धोखाधड़ी या शिकायत आती है तो कमेटी जांच करेगी।

स्टार्टअप नीति की प्रमुख विशेषताएं

  • अगले 5 वर्षों में 200 से अधिक स्टार्टअप को प्रारंभ करने और बढ़ावा देने का लक्ष्य
  • युवा, महिलाएं, ट्रांसजेंडर और वंचित वर्गों में नवाचार और उद्यमिता की संस्कृति को प्रोत्साहन
  • विचार से व्यावसायीकरण तक स्टार्टअप को वित्तीय सहायता, मेंटरशिप और इन्क्यूबेशन सुविधाएं
  • शैक्षणिक संस्थानों और उद्योगों के बीच सहयोग को मजबूती

 

नीति के तहत प्रशासन का लक्ष्य नीति अवधि के दौरान कम से कम 200 स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन देना है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत स्टार्टअप्स अगले सप्ताह के अंत तक ई-सर्विसेज चंडीगढ़ पोर्टल के माध्यम से पूरी तरह ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्रशासन को विश्वास है कि यह नीति चंडीगढ़ को स्टार्टअप्स के लिए एक पसंदीदा गंतव्य बनाएगी। -निशांत यादव, सचिव, उद्योग विभाग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।