विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ में तेज रफ्तार BMW का कहर, जिम से लौट रहे बुलेट सवार युवक की मौत, चालक को तलाश रही पुलिस

Published: Mon, 20 Jul 2026 01:02 PM (GMT+05:30)

चंडीगढ़ के रामदरबार में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने जिम से लौट रहे बुलेट सवार युवक प्रथम को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर कार चालक की तलाश कर रही है।

चंडीगढ़ के रामदरबार में हुआ हादसा।

चंडीगढ़ के रामदरबार में हुआ हादसा।

HighLights

  1. तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने बुलेट सवार युवक को कुचला।

  2. जिम से लौट रहे प्रथम की मौके पर दर्दनाक मौत।

  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चालक की तलाश में।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। रामदरबार में सोमवार सुबह तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार की चपेट में आने से बुलेट सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान रामदरबार फेज-2 निवासी प्रथम के रूप में हुई है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

प्रथम रोजाना की तरह जिम से वर्कआउट कर बुलेट मोटरसाइकिल पर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रथम गंभीर रूप से घायल हो गया।

लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे की पूरी परिस्थितियों और कार चालक की पहचान की जा सके। प्रथम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर लिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।