विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ के 6 नामी स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी: पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल आते ही मचा हड़कंप

Published: Mon, 05 Oct 2026 10:49 AM (IST)

चंडीगढ़ के छह स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे शहर में हड़कंप मच गया। पुलिस कंट्रोल रूम ...और पढ़ें

धमकी की सत्यता जांचने में जुटी है पुलिस।

धमकी की सत्यता जांचने में जुटी है पुलिस।


HighLights

  1. चंडीगढ़ के छह स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली

  2. पुलिस कंट्रोल रूम को मिली सूचना से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हुईं

  3. स्कूल परिसरों में सुरक्षा जांच और बम निरोधक दस्ते अलर्ट पर

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ के छह स्कूलों को बम की धमकी मिलने से सोमवार सुबह हड़कंप मच गया। पुलिस कंट्रोल रूम को मिले संदेश में शहर के अलग-अलग हिस्सों में स्थित छह स्कूलों को निशाना बनाने की धमकी दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। संबंधित स्कूल परिसरों में सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई है।

इन स्कूलों के नाम हैं शामिल

कंट्रोल रूम को मिले संदेश में एयरफोर्स स्कूल सेक्टर-31, सेंट सोल्जर इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-28, डीएवी मॉडल स्कूल सेक्टर-15, सेंट स्टीफंस स्कूल सेक्टर-45 और अजित स्कूल सेक्टर-41 व 45 का नाम शामिल है।

इसके अलावा पंजाबी यूनिवर्सिटी परिसर में स्थित अंकुर स्कूल को लेकर भी धमकी का संदेश मिलने की जानकारी है।

सूचना मिलते ही सतर्क हुई पुलिस

सूचना के बाद पुलिस टीमों ने संबंधित स्कूलों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली। स्कूल परिसरों और आसपास के क्षेत्रों की जांच की जा रही है। बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट किया गया है।

कैसे मिली धमकी?

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि धमकी किस माध्यम से भेजी गई और इसे भेजने वाले की पहचान क्या है। पुलिस संदेश के स्रोत और तकनीकी विवरण की जांच कर रही है। स्कूलों में किसी संदिग्ध वस्तु की बरामदगी की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमकी वास्तविक है या किसी ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से फर्जी संदेश भेजा है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें- 'दलबदलुओं को टिकट नहीं, वोट नहीं', चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव से पहले पाला बदलने वाले नेताओं पर भड़की SIA