विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ सेक्टर-39 मंडी की 23 SCO साइटों की फिर होगी ई-नीलामी, शेड्यूल जारी

Published: Sat, 26 Sep 2026 02:16 PM (IST)

चंडीगढ़ के सेक्टर-39 मंडी में 23 एससीओ साइटों की दोबारा ई-नीलामी का शेड्यूल जारी हो गया है। विज्ञापन 28 सितंबर ...और पढ़ें

5.31 करोड़ रुपये रखी गई एक साइट की कीमत।

5.31 करोड़ रुपये रखी गई एक साइट की कीमत।


HighLights

  1. चंडीगढ़ सेक्टर-39 मंडी में 23 एससीओ साइटों की दोबारा नीलामी

  2. प्रति साइट आरक्षित मूल्य 5.31 करोड़ रुपये, कुल 122.08 करोड़

  3. विज्ञापन 28 सितंबर 2026 को, मुख्य नीलामी 23-27 अक्टूबर

राजेश ढल्ल, जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सेक्टर-39 स्थित नई अनाज, फल एवं सब्जी मंडी में फल-सब्जी कारोबार के लिए 23 एससीओ साइटों की दोबारा ई-नीलामी होगी। पहली नीलामी सफल नहीं होने के बाद राज्य कृषि विपणन बोर्ड, यूटी चंडीगढ़ ने अब नए सिरे से नीलामी प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है।

बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार 28 सितंबर 2026 को विज्ञापन जारी होगा और 23 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक मुख्य ई-नीलामी चलेगी।
नीलामी में साइट नंबर 24 से 46 तक कुल 23 एससीओ साइटें शामिल हैं। सभी साइटें लीजहोल्ड आधार पर फल-सब्जी व्यापार के लिए आवंटित की जाएंगी। प्रत्येक साइट का आकार करीब 5.48 मीटर गुणा 18.29 मीटर यानी 100.23 वर्ग मीटर है।

प्रत्येक साइट का आरक्षित मूल्य 5 करोड़ 30 लाख 80 हजार 207 रुपये रखा गया है, जबकि बोली में भाग लेने के लिए 10 लाख 61 हजार 604 रुपये की ईएमडी जमा करनी होगी। इस हिसाब से सभी 23 साइटों का कुल आरक्षित मूल्य करीब 122.08 करोड़ रुपये बनता है।

कॉर्नर साइट के लिए पांच प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क

साइट नंबर 24 और 46 कॉर्नर प्लॉट हैं। इन दोनों साइटों के लिए निर्धारित आरक्षित मूल्य के अलावा पांच प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लागू होगा। इससे इन दोनों साइटों के लिए बोली लगाने वालों को सामान्य साइटों की तुलना में अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा।

18 अक्टूबर तक जमा होंगे दस्तावेज और ईएमडी

बोलीदाताओं के लिए दस्तावेज और ईएमडी जमा करने की प्रक्रिया 28 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चलेगी। इसके बाद 19 से 22 अक्टूबर तक दस्तावेज और ईएमडी की जांच एवं स्वीकृति की प्रक्रिया होगी। पात्र पाए जाने वाले बोलीदाता ही मुख्य ई-नीलामी में हिस्सा ले सकेंगे।

बोलीदाताओं को eauction.gov.in/eauction पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। इसके साथ वैध डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट यानी डीएससी को अपने प्रोफाइल में दर्ज कराना होगा।

एक अक्टूबर को प्री-बिड सेमिनार

बोली प्रक्रिया को समझाने के लिए राज्य कृषि विपणन बोर्ड के कार्यालय में एक अक्टूबर को दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक प्री-बिड सेमिनार आयोजित किया जाएगा। इसमें इच्छुक बोलीदाताओं को ई-नीलामी की प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी दी जाएगी।

23 साइटों की नीलामी का पूरा शेड्यूल

28 सितंबर: नीलामी का विज्ञापन
28 सितंबर-18 अक्टूबर: दस्तावेज व ईएमडी जमा
1 अक्टूबर: प्री-बिड सेमिनार, दोपहर 3 से 5 बजे
19-22 अक्टूबर: दस्तावेज व ईएमडी की स्वीकृति
23-27 अक्टूबर: मुख्य ई-नीलामी

साइट नंबर: 24 से 46

कुल साइटें: 23
प्रति साइट क्षेत्रफल: 100.23 वर्ग मीटर
प्रति साइट आरक्षित मूल्य: 5.31 करोड़ रुपये
कुल आरक्षित मूल्य: करीब 122.08 करोड़ रुपये
ईएमडी: 10.62 लाख रुपये प्रति साइट
कॉर्नर साइट: 24 और 46 पर पांच प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क।

यह भी पढ़ें- पंजाब में 20 हजार नाम हटे पर एक भी आपत्ति दर्ज नहीं हुई, सुनील जाखड़ ने राजनीतिक दलों से पूछे सवाल