चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल में नौवीं की छात्रा से छेड़छाड़, टीचर ने मारी आंख; पेरेंट्स का हंगामा
चंडीगढ़ के एक सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। टीचर पर छात्रा ...और पढ़ें

नौवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
सरकारी स्कूल में नौवीं की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला।
कंप्यूटर साइंस के शिक्षक पर आंख मारने, मिलने का दबाव।
अभिभावकों के हंगामे के बाद मामला डीईओ कार्यालय भेजा।
सुमेश ठाकुर, चंडीगढ़। शहर के सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। कॉन्ट्रैक्ट के तहत रखे कम्प्यूटर साइंस पढ़ाने वाले टीचर पर छात्रा की तरफ आंख मारने और स्कूल के बाहर मिलने का दबाव बनाने का आरोप है।
इस बात का पता चलने पर छात्रा के पेरेंट्स ने मंगलवार को स्कूल में पहुंचकर हंगामा किया। अभिभावकों के अनुसार शिक्षक लगातार छेड़छाड़ कर रहा था। कभी छात्रा को अकेले देखकर आंख मारता था तो कभी स्कूल गेट से बाहर मिलने के लिए दबाव डालता था।
इसी तरह से बार-बार अलग-अलग बातें बोलकर छात्रा पर वह पढ़ाई के अलावा दूसरे काम करने के लिए दबाव बनाता था। स्कूल पहुंचे अभिभावकों के अनुसार टीचर की हरकतें बहुत ज्यादा बढ़ गई थी जिसके कारण वह आज स्कूल आएं हैं। स्कूल प्रशासन ने मामले को बढ़ता देखकर डीईओ कार्यालय सेक्टर-19 भेज दिया है जहां पर आगे की कार्रवाई होगी।
स्कूल में नियुक्त है काउंसलर
शहर के सरकारी स्कूलों में काउंसलर की भी नियुक्ति की गई है। शिकायत होने पर चंडीगढ़ कमीशन फॉर प्रोटेक्शन चाइल्ड राइट मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस शिकायत दर्ज करवा सकती है। नाबालिग छात्र या छात्रा होने के कारण पॉक्सो एक्ट के तहत केस भी दर्ज हो सकता है, जिस पर पुलिस कार्रवाई कर सकती है।