स्कूली बच्चों ने हेरीटेज साइट के साथ विदेशी पक्षियों को भी देखा
सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-44 के स्टूडेंट्स ने बुधवार को सुखना लेक का विजिट किया। इस विजिट के लिए एलकेजी के स्टूडेंट्स पहुंचे। स्टूडेंट्स ने यहा पर पहुंचकर सबसे पहले सुखना लेक को देखा। उसके बाद बुद्धा गार्डन में पहुंचकर बुद्धा के साथ फोटो खिंचवाई इसके साथ ही लेक के बनने के बारे में भी जानकारी हासिल की।
By Edited By: Published: Wed, 07 Mar 2018 05:15 PM (IST)Updated: Thu, 08 Mar 2018 10:56 AM (IST)
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-44 के स्टूडेंट्स ने बुधवार को सुखना लेक का विजिट किया। इस विजिट के लिए एलकेजी के स्टूडेंट्स पहुंचे। स्टूडेंट्स ने यहा पर पहुंचकर सबसे पहले सुखना लेक को देखा। उसके बाद बुद्धा गार्डन में पहुंचकर बुद्धा के साथ फोटो खिंचवाई इसके साथ ही लेक के बनने के बारे में भी जानकारी हासिल की। स्टूडेंट्स को लेक के अलावा उस साइट का भी विजिट कराया गया, जहा पर विदेशी पक्षी सर्दियों के मौसम में आते है। विदेशी पक्षियों को देखने का मौका स्टूडेंट्स के लिए अनोखा था क्योंकि स्टूडेंट्स द्वारा इतनी वैरायटी के पक्षियों को पहली बार देखा था। इस मौके पर प्रिंसिपल मोनिका चावला ने बताया कि चंडीगढ़ में अनेकों हैरीटेज साइट है। जिसमें सुखना लेक शहर की पहचान है। स्टूडेंट्स को इसकी जानकारी होना अनिवार्य है। इसी कारण से बच्चों को यहा का भ्रमण कराया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें