विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ के ग्रामीण एरिया में घर के पास एक्स-रे, ECG और स्वास्थ्य जांच फ्री, मोबाइल मेडिकल यूनिट शुरू

Published: Sun, 15 Nov 2026 04:17 PM (IST)

चंडीगढ़ नगर निगम के ग्रामीण क्षेत्रों में अब घर के पास ही मुफ्त एक्स-रे, ईसीजी और स्वास्थ्य जांच की सुविधा ...और पढ़ें

घर के ही एक्स-रे, ईसीजी और स्वास्थ्य जांच की सुविधा फ्री। (एआई जनरेटेड इमेज)

घर के ही एक्स-रे, ईसीजी और स्वास्थ्य जांच की सुविधा फ्री। (एआई जनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. चंडीगढ़ के 22 ग्रामीण गांवों में मुफ्त मोबाइल मेडिकल सेवा।

  2. एक्स-रे, ईसीजी और स्वास्थ्य जांच घर के पास उपलब्ध।

  3. श्रीराम प्रकाश वर्गा फाउंडेशन ने शुरू की यह सुविधा।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम एरिया में करीब 22 गांव आते हैं। इन ग्रामीण एरिया में अब घर के ही एक्स-रे, ईसीजी और स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलेगी और उसके लिए कोई पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा।

श्रीराम प्रकाश वर्गा फाउंडेशन ने वर्गा समूह के सीएसआर सहयोग से गांवों के जरूरतमंद परिवारों के लिए मुफ्त मोबाइल स्वास्थ्य सेवा शुरू की है। मोबाइल मेडिकल यूनिट का उद्घाटन रविवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में किया गया।

मेडिकल वैन में एक्स-रे, ईसीजी और स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। डॉक्टर की सलाह और सभी जांच पूरी तरह मुफ्त रहेंगी। यूनिट में एमबीबीएस डॉक्टर, महिला डॉक्टर, टेक्नीशियन और ड्राइवर की टीम तैनात रहेगी।

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों, महिलाओं और बच्चों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। इस सेवा से लोगों को छोटी-बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं की जांच के लिए दूर अस्पतालों तक जाने की जरूरत कम होगी।

मोबाइल मेडिकल यूनिट गांवों में तय कार्यक्रम के अनुसार पहुंचेगी। ग्रामीणों और स्थानीय प्रतिनिधियों के सहयोग से इसके दौरे निर्धारित किए जाएंगे। मरीजों का पंजीकरण और स्वास्थ्य रिकॉर्ड भी रखा जाएगा, जिससे जरूरत पड़ने पर दोबारा जांच और फॉलोअप किया जा सके।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।