कनाडा गए PU के रिटायर्ड प्रोफेसर के घर चोरी, ताला तोड़कर नकदी और जेवर ले उड़े चोर
कनाडा गए पंजाब यूनिवर्सिटी के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. सोढ़ी राम के चंडीगढ़ स्थित घर में चोरी हो गई। चोरों ने ताला तोड़कर 1.15 लाख रुपये नकद, एक लैपटाॅप और सोने के जेवर चुरा लिए, जिसकी सूचना पड़ोसी ने दी।

सेक्टर-38ए के मकान नंबर 411 का ताला तोड़कर चोरी। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. सोढ़ी राम के चंडीगढ़ घर में चोरी हुई।
चोरों ने ताला तोड़कर नकदी, लैपटाप और सोने के जेवर चुराए।
प्रोफेसर परिवार सहित कनाडा गए थे, पड़ोसी ने चोरी की सूचना दी।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सेक्टर-38ए के मकान नंबर 411 का ताला तोड़कर चोर नकदी, लैपटाॅप और सोने के जेवर ले गए। मकान मालिक पंजाब यूनिवर्सिटी से सेवानिवृत्त 77 वर्षीय डाॅ. सोढ़ी राम परिवार सहित कनाडा गए हुए थे।
डाॅ. दविंदर कुमार ने फोन कर उन्हें घर का ताला टूटने और सामान चोरी होने की सूचना दी। डाॅ. राम ने बताया कि वह एक-दो दिन में भारत लौटेंगे। चंडीगढ़ पहुंचकर घर की जांच करने पर चोरी का पता चला।
चोर 1.15 लाख रुपये नकद, एक एचपी लैपटाॅप, सोने की दो चूड़ियां, एक चेन, दो बालियां और एक अंगूठी ले गए। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने शिकायत और घटनास्थल की परिस्थितियों के आधार पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।