Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में बढ़ रहा कोरोना से मौत का आंकड़ा, 12 लाख की आबादी में अब तक गई 585 लोगों की जान

12 लाख की आबादी वाले क्षेत्र में अब तक संक्रमण से 585 लोगों की मौत हो चुकी है। जोकि 10 लाख की आबादी के अनुसार बहुत अधिक है स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस पर चंडीगढ़ की मौजूदा स्थिति पर चिंता जाहिर की है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Wed, 12 May 2021 04:58 PM (IST)Updated: Wed, 12 May 2021 04:58 PM (IST)
चंडीगढ़ में बढ़ रहा कोरोना से मौत का आंकड़ा, 12 लाख की आबादी में अब तक गई 585 लोगों की जान
शहर में रोजाना सात से 10 लोगों के कोरोना से मौत हो रही है। सांकेतिक फोटो

चंडीगढ़, [विशाल पाठक]। शहर में लगातार कोरोना संक्रमण के चलते मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। 12 लाख की आबादी वाले क्षेत्र में अब तक संक्रमण से 585 लोगों की मौत हो चुकी है। जोकि 10 लाख की आबादी के अनुसार बहुत अधिक है स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस पर चंडीगढ़ की मौजूदा स्थिति पर चिंता जाहिर की है। बता दें शहर में रोजाना सात से 10 लोगों के कोरोना से मौत हो रही है। मौत का आंकड़ा बढ़ने का मुख्य कारण यह भी है कि लोग टीकाकरण कराने के लिए आगे नहीं आ रहे और जिन लोगों की संक्रमण से मौत हो रही है । उनमें अधिकतर लोग पहले ही कई गंभीर बीमारी से जूझते पाए गए हैं। ऐसे में स्वास्थ विभाग की ओर से बुजुर्गों और जो किसी बीमारी से ग्रस्त है, उन्हें अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराने के लिए कहा गया है।

loksabha election banner

11 दिन में 107 लोगों की कोरोना से मौत

शहर में बीते 11 दिनों में कोरोना संक्रमण से 107 लोगों की मौत हो गई। संक्रमण के कारण रोजाना शहर में आठ से 10 लोगों की मौत हो रही है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग संक्रमण से बढ़ते मौत के मामलों पर रोक नहीं लगा पा रहा है। कारण शहर में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की शंकर में मरीजों की संख्या बढ़ने के चलते कमी सामने आ गई है। शहर के कई अस्पतालों में वेंटिलेटर , ऑक्सीजन सिलेंडर से लेकर बेड तक की कमी सामने आ रही है।

इन राज्यों में बढ़ रहा कोरोना से मौत का आंकड़ा

राज्य व यूटी             10 लाख की आबादी पर मौत

दिल्ली                        1,019

गोवा                         1,016

पुडुचेरी                      664

महाराष्ट्र                     611

लद्दाख                      529

चंडीगढ़                    482

उत्तर भारत में स्थिति

राज्य व यूटी              10 लाख की आबादी मौत

पंजाब                       342

उत्तरखण्ड                 315

हिमाचल प्रदेश           246

जम्मू-कश्मीर             196

हरियाणा                  193


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.