विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने का काम कब होगा पूरा? PM मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए डेडलाइन पर डेडलाइन

Published: Mon, 16 Nov 2026 07:00 AM (IST)

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने का 462 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट धीमी गति से चल रहा है, जिससे ...और पढ़ें

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने का काम धीमी गति से चल रहा।

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने का काम धीमी गति से चल रहा।

HighLights

  1. वर्ल्ड क्लास प्रोजेक्ट धीमा चल रहा।

  2. 462 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट की अनदेखी।

  3. अब मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद।

अंकेश ठाकुर, चडीगढ़। एक तरफ रेलवे ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने और यात्रियों को तेज व सुरक्षित सफर की सुविधा देने में जोर दे रहा है। वहीं, दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने की रफ्तार काफी धीमी है।

462 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट की पांच डेडलाइन बीतने के बावजूद काम पूरा नहीं हो पाया है। अब 31 दिसंबर 2026 की छठी डेडलाइन भी खत्म होने की कगार पर है। सूत्रों का कहना है कि प्रोजेक्ट को पूरा होने में अभी तीन से चार महीने का समय लग सकता है।

थ्रू रूफ का काम अधूरा होने के कारण प्रोजेक्ट मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है। स्टेशन पर पंचकूला की तरफ का काम पूरा हो चुका है, जबकि चंडीगढ़ की तरफ निर्माण कार्य अभी जारी है।

रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य प्रोजेक्ट आधिकारिक तौर पर जनवरी 2023 में रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (आरएलएडीए) की तरफ से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत शुरू किया गया था।

प्रोजेक्ट को पूरा करने की पहली डेडलाइन 10 अप्रैल 2024 तय की गई थी। इसके बाद आरएलडीए ने कई बार समय सीमा बढ़ाई, लेकिन कंस्ट्रक्शन कंपनी काम को अब तक पूरा नहीं कर सकी है।

चंडीगढ़ की तरफ चल रहा काम

रेलवे स्टेशन पर पंचकूला की तरफ निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं चंडीगढ़ की तरफ स्टेशन के बाहर काम चल रहा है। सूत्रों के अनुसार अभी तीन से चार लेयर में काम होना है।

हालांकि अच्छी बात यह है कि स्टेशन पर आने व जाने वाले यात्रियों को निर्माण कार्य के चलते असुविधा नहीं हो रही है। क्योंकि स्टेशन के अंदर का काम पूरा हो चुका है। जिनमें एस्केलेटर, लिफ्ट, वाशरूम, रिटायरिंग रूम, दोनों तरफ वीआइपी लाउंज, फूड कोर्ट और रिटेल शाप्स बनाई गई हैं।

छठी डेडलाइन भी समाप्त होने को

क्रम संख्या डेडलाइन
1 10 अप्रैल 2024
2 31 दिसंबर 2024
3 31 अक्टूबर 2025
4 18 मार्च 2026
5 31 जुलाई 2026
6 31 दिसंबर 2026

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।