Move to Jagran APP

Chandigarh Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी से गिर रहा ट्राईसिटी का पारा, न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री पहुंचा

Chandigarh Weather Update नवंबर का आज अंतिम दिन है। इस साल नवंबर सुखा बीता है। नवंबर में एक भी दिन बारिश नहीं हुई है। दिन में तेज धूप खिल रही है और सुबह शाम ठंड बरकरार है।

By Jagran NewsEdited By: Ankesh ThakurPublished: Wed, 30 Nov 2022 11:06 AM (IST)Updated: Wed, 30 Nov 2022 11:06 AM (IST)
Chandigarh Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी से गिर रहा ट्राईसिटी का पारा, न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री पहुंचा
15 दिसंबर के बाद एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather: नवंबर का आज अंतिम दिन है। इस साल नवंबर सुखा बीता है। नवंबर में एक भी दिन बारिश नहीं हुई है। दिन में तेज धूप खिल रही है और सुबह शाम ठंड बरकरार है। आज भी दिन आगाज धूप के साथ हुआ। वहीं पहाड़ों में बर्फबारी और शीत लहर से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

loksabha election banner

चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य तापमान से एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम है। खिले मौसम का असर शहर के बाजारों, पार्कों और सुखना लेक पर भी देखने को मिला।

मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया मानसून सीजन के बाद उत्तर भारत में बारिश केवल पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से होती है। उत्तर भारत में अक्टूबर और नवंबर में पश्चिमी विक्षोभ कम सक्रिय रहता है। दिसंबर में इसकी सक्रियता बढ़ती है। 15 दिसंबर के बाद एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे पूरे उत्तर भारत में बारिश होगी। पश्चिमी विक्षोभ या वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी इलाकों में सर्दियों के मौसम में आने वाले ऐसे तूफ़ान को कहते हैं, जो वायुमंडल की ऊंची तहों में भूमध्य सागर, अंडमान सागर और कैस्पियन सागर से नमी लाकर उसे अचानक वर्षा और बर्फ के रूप में उत्तर भारत, पाकिस्तान व नेपाल पर बरसा देता है।

पांच साल बाद सूखा रहा नवंबर

पांच वर्ष बाद शहर में नवंबर महीना सूखा बीता। इस बार नवंबर महीने में एक बार भी बारिश नहीं हुई है। इससे पहले वर्ष 2017 में भी नवंबर महीने में एक भी बारिश नहीं हुई थी। वर्ष 2018 में शहर में 5.3 एमएम बारिश हुई थी,वर्ष 2018 में 15.2 एमएम बारिश, वर्ष 2020 में 5.3 एमएम बारिश  और वर्ष 2021 में 0.6 एमएम बारिश हुई थी। 

बाजारों में गर्म कपड़ों की भरमार

दूसरी तरफ सर्दियों की आहट के साथ ही बाजार भी सर्दियों से जुड़े सामान से सज गए है। सेक्टर -19 और सेक्टर -22 के बाजारों में गर्म जुराबें,जैकेट्स, मफलर और रंग बिरंगी टोपियों से सजे पड़े हैं। इसके अलावा मूंगफली, गुड़ की चिक्की (गच्चक) आदि की दुकानें भी सड़क किनारे सज गई हैं। लोग इनका खूब सेवन कर रहे हैं। चाय की दुकानों पर भी अदरक वाली चाय की महक और इसको पीने वालों की तदाद बढ़ गई है। 

यह रहेगा पांच दिनों तक तक मौसम 

  • वीरवार को मौसम साफ रहेगा, शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस औऱ न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 
  • शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा, शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस औऱ न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 
  • शनिवार को मौसम साफ रहेगा, शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस औऱ न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 
  • रविवार को मौसम साफ रहेगा, शहर का अधिकतम तापमान 25डिग्री सेल्सियस औऱ न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 
  • सोमवार को मौसम साफ रहेगा, शहर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस औऱ न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.