विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ के प्राइवेट स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया 9 दिसंबर से होगी शुरू, चेक करें महत्वपूर्ण तिथियां

Published: Wed, 25 Nov 2026 01:35 PM (IST)

चंडीगढ़ के गैर-सहायता प्राप्त निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए प्रवेश स्तर की कक्षाओं में दाखिले 9 दिसंबर से शुरू होंगे। अभिभावक 22 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे, जिसके लिए शिक्षा विभाग ने विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है।

चंडीगढ़ के प्राइवेट स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया 9 दिसंबर से होगी शुरू (जागरण आर्काइव)

चंडीगढ़ के प्राइवेट स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया 9 दिसंबर से होगी शुरू (जागरण आर्काइव)


HighLights

  1. दाखिला प्रक्रिया 9 दिसंबर से होगी शुरू

  2. आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर है

  3. स्कूलों को 7 दिसंबर तक जानकारी देनी होगी

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर के गैर सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए एंट्री लेवल कक्षाओं में दाखिले की प्रक्रिया 9 दिसंबर से शुरू होगी।

अभिभावक 22 दिसंबर तक दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। चंडीगढ़ प्रशासन के शिक्षा विभाग ने दाखिला प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह प्रक्रिया ईडब्ल्यूएस और डीजी श्रेणी के दाखिलों को छोड़कर अन्य श्रेणियों के लिए लागू होगी।

7 दिसंबर तक जारी करनी होगी जानकारी

दाखिला प्रक्रिया शुरू होने से पहले शहर के सभी 85 निजी स्कूलों को 7 दिसंबर तक अपने नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर दाखिले से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवानी होगी।

स्कूलों को सीटों की संख्या, आयु सीमा, फीस, दाखिले के मापदंड, आवश्यक दस्तावेज और लॉटरी की तारीख सहित सभी जरूरी जानकारी सार्वजनिक करनी होगी। इससे अभिभावकों को आवेदन करने से पहले स्कूलों की दाखिला प्रक्रिया और शर्तों की जानकारी मिल सकेगी।

निशुल्क मिलेगा आवेदन फार्म

स्कूलों की वेबसाइट पर दाखिले के लिए आवेदन फार्म निशुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे। अभिभावकों को 9 दिसंबर से 22 दिसंबर के बीच निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन जमा करवाना होगा। शिक्षा विभाग के शेड्यूल के अनुसार 18 जनवरी 2027 तक पात्र आवेदकों की सूची जारी की जाएगी।

इसके बाद 2 फरवरी 2027 तक चयनित विद्यार्थियों और प्रतीक्षा सूची में शामिल उम्मीदवारों की सूची स्कूलों के नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर प्रदर्शित करनी होगी। चयनित विद्यार्थियों के अभिभावकों को 12 फरवरी तक फीस जमा करवानी होगी।

शिक्षा विभाग ने अभिभावकों को सलाह दी है कि वे दाखिले से संबंधित जानकारी, दिशा-निर्देश और निर्धारित समयसीमा के लिए संबंधित स्कूलों की वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें, ताकि आवेदन या दस्तावेज जमा करवाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।