Move to Jagran APP

कई दिनों बाद चंडीगढ़ की हवा फिर खराब, एक्यूआइ 100 के पार

दो दिन की बारिश के बाद चंडीगढ़ की हवा काफी हद तक साफ हो गई थी लेकिन अब फिर से प्रदूषित हवाओं ने शहर के वातावरण को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Oct 2021 06:30 AM (IST)Updated: Thu, 21 Oct 2021 06:30 AM (IST)
कई दिनों बाद चंडीगढ़ की हवा फिर खराब, एक्यूआइ 100 के पार
कई दिनों बाद चंडीगढ़ की हवा फिर खराब, एक्यूआइ 100 के पार

बलवान करिवाल, चंडीगढ़ : दो दिन की बारिश के बाद चंडीगढ़ की हवा काफी हद तक साफ हो गई थी, लेकिन अब फिर से प्रदूषित हवाओं ने शहर के वातावरण को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। बुधवार सुबह चंडीगढ़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स लेवल 68 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया था जो शाम होने तक 132 तक पहुंच गया। अचानक हवा प्रदूषित हो गई। एक्यूआइ का स्तर दोगुणा तक बढ़ गया है। अगले कुछ दिनों में इसके और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। अब ठंड बढ़ने लगी है। तापमान में जैसे-जैसे गिरावट दर्ज होगी प्रदूषण उतना ही बढ़ता जाएगा। केवल चंडीगढ़ ही नहीं आसपास के शहरों में सभी जगह प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। सप्ताह बाद तक इसके 200 तक पहुंचने की संभावना है। पंजाब-हरियाणा में पराली जलने का असर

loksabha election banner

बेशक दावा किया जा रहा है कि इस बार पराली पिछले वर्षो से कम जल रही है, लेकिन इन दिनों पंजाब और हरियाणा के शहरों में खूब पराली जल रही है। चंडीगढ़ की हवा पर भी इसका असर दिख रहा है। बात पंजाब की करें तो यहां खन्ना, लुधियाना और जालंधर जैसे शहरों में एक्यूआइ 200 तक पहुंच गया है। हरियाणा में करनाल का एक्यूआइ 210 दर्ज किया गया। दिल्ली-एनसीआर की हालत खराब

देश की राजधानी नई दिल्ली और एनसीआर एरिया का हाल भी कुछ ऐसा ही है। बुधवार शाम को नई दिल्ली का एक्यूआइ 223 दर्ज किया गया। फरीदाबाद का एक्यूआइ 229, गुरुग्राम का 238, गाजियाबाद का 278 दर्ज किया गया। बारिश से ग्रीन जोन में पहुंच गया था एक्यूआइ

दशहरे से पहले चंडीगढ़ में एक्यूआइ 123 के आस-पास था। जो दशहरे के दिन पटाखे जलने से 195 तक पहुंच गया था। हालांकि उसके बाद बारिश से यह एकदम से कम होकर 38 तक आ गया था। चंडीगढ़ ग्रीन जोन में पहुंच गया था। कई दिनों तक हवा एकदम साफ रही। बुधवार शाम को अचानक एक्यूआइ फिर 100 के पार चला गया। प्रमुख शहरों में एक्यूआइ का स्तर

चंडीगढ़ 132

मोहाली 129

लुधियाना 169

जालंधर 168

खन्ना 185

कुरुक्षेत्र 198

करनाल 210

नई दिल्ली 223

फरीदाबाद 229

गुरुग्राम 238

गाजियाबाद 278


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.