वीकेंड कर्फ्यू में चंडीगढ़ पुलिस ने 434 लोगों को किया राउंडअप, 21 गिरफ्तार, एक लाख जुर्माना वसूला
चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर में पाबंदियां लगाई हुई हैं। ऐसे में शनिवार और रविवार को वीकेंड कर्फ्यू भी लागू किया गया है। लेकिन लोग लापरवाही बरत रहे हैं और बेवजह घर से बाहर घूम रहे हैं। हालांकि चंडीगढ़ पुलिस ऐसे लोगों को खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।
चंडीगढ़, जेएनएन। कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू होने के बावजूद गैरजिम्मेदार लोग लापरवाही की हदें पार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। कोरोना को काबू करने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर में पाबंदियां लगाई हुई हैं। ऐसे में शनिवार और रविवार को वीकेंड कर्फ्यू भी लागू किया गया है। लेकिन लोग लापरवाही बरत रहे हैं और बेवजह घर से बाहर घूम रहे हैं। हालांकि चंडीगढ़ पुलिस ऐसे लोगों को खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।
शहरवासियों की लापरवाही वीकेंड कर्फ्यू पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के आंकड़ें बयां कर रहे हैं। शनिवार-रविवार को लागू कर्फ्यू में पुलिस ने अलग-अलग जगह से 434 लोगों को राउंडअप कर 21 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके साथ कोविड डाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले 241 लोगों के चालान भी इश्यू किया हैं। ट्रैफिक पुलिस ने 21 वाहनों के चालान करने के साथ दो गाड़ियां भी जब्त किया है। पुलिस विभाग ने कुल एक लाख से ज्यादा जुर्माना वसूली किया हैं।
शनिवार
राउंडअप लोग - 187
गिरफ्तार लोग - 03
वाहन के चालान - 19
गाड़ी जब्त - 02
मास्क के चालान - 01
शारीरिक दूरी के चालान - 64
सार्वजनिक स्थान पर थूकने के चालान - 34
रविवार
राउंडअप लोग - 248
ट्रैफिक चालान - 20
बिना मास्क पर चालान - 04
शारीरिक दूरी पर चालान - 70
सार्वजनिक स्थान पर थूकना - 38
गिरफ्तार आरोपित - 19
वीकेंड कर्फ्यू पर सिर्फ इन्हें रहेगी छूट
लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी, इमरजेंसी, नगर निगम स्टाफ, एग्यूक्यूटिव मजिस्ट्रेट, पुलिस, मिलिट्री, पैरामेडिकल स्टाफ, हेल्थ, इलेक्ट्रिसिटी, फायर, एक्रीडिटेटिड मीडिया पर्सन, कोविड ड्यूटी में लगी गवर्नमेंट मशीनरी को आईडेंटिटी कार्ड दिखाने पर ही आवाजाही की मंजूरी होगी।