चंडीगढ़ पुलिस में दो DSP के कार्यभार बदले, लक्ष्य पांडे और पूनम दिलावरी की जिम्मेदारियों में फेरबदल
चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय ने दो डीएसपी लक्ष्य पांडे और पूनम दिलावरी, के कार्यभार में संशोधन किया है। नए आदेशों के ...और पढ़ें

दो डीएसपी के कार्यभार में बदलाव, नए आदेश तत्काल प्रभाव से लागू।
HighLights
18 नवंबर को जारी आदेश में संशोधन किया गया।
लक्ष्य पांडे को डीएसपी लाइंस, ईओडब्ल्यू का अतिरिक्त प्रभार।
पूनम दिलावरी एसडीपीओ सेंट्रल, पीसीसीसी व सीआईडी संभालेंगी।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय ने दो डीएसपी के कार्यभार में बदलाव करते हुए 18 नवंबर को जारी आदेश में संशोधन किया है। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार की ओर से 19 नवंबर को जारी संशोधित आदेश के तहत डीएसपी लक्ष्य पांडे और डीएसपी पूनम दिलावरी की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। नए आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
संशोधित आदेश के अनुसार, डीएसपी लक्ष्य पांडे अब डीएसपी लाइंस का कार्यभार संभालेंगे। इसके साथ ही उन्हें आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इससे पहले उन्हें एसडीपीओ सेंट्रल के साथ डीएसपी पीसीसीसी और सीआईडी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया था।
वहीं, डीएसपी पूनम दिलावरी को अब एसडीपीओ सेंट्रल नियुक्त किया गया है। उनके पास डीएसपी पीसीसीसी और सीआईडी का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। इससे पहले वह डीएसपी लाइंस के साथ ईओडब्ल्यू का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थीं।
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी संशोधित आदेश में स्पष्ट किया गया है कि बदलाव सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद किए गए हैं। कंट्रोल रूम के ड्यूटी ऑफिसर और संबंधित इकाइयों को आदेश की तत्काल जानकारी देने तथा इसकी अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।