विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandigarh Police ने लॉन्‍च किया 'लर्न न्यू भारतीय लॉ एप', चुटकियों में मिलेगी तीन नए कानूनों की सारी जानकारी; ये है खासियत

Published: Fri, 16 Feb 2024 07:06 PM (IST)

Chandigarh Police Launches App चंडीगढ़ पुलिस ने लर्न न्यू भारतीय लॉ एप लॉन्‍च किया है। तीन नए कानूनों की सारी ...और पढ़ें

अब चुटकियों में मिलेगी तीन नए कानूनों की सारी जानकारी (सोशल मीडिया)
अब चुटकियों में मिलेगी तीन नए कानूनों की सारी जानकारी (सोशल मीडिया)

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। नए सचिवालय भवन में शुक्रवार को चंडीगढ़ पुलिस ने 'लर्न न्यू भारतीय लॉ एप' लॉन्‍च किया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रशासक के सलाहकार आईएएस अधिकारी राजीव वर्मा रहे। उन्होंने एप और हैंडबुक को लांच किया। यह हैंडबुक हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी भाषा में है।

उन्होंने भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य संहिता को लागू करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस की तैयारियों की सराहना की। इस एप में तीन नए कानूनों से जुड़ी संपूर्ण जानकारी दी गई हैं। फिलहाल यह सभी पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध कराया गया है। जल्द ही प्ले स्टोर से सामान्य लोग भी इस एप को डाउनलोड कर सकेंगे।

पीड़ित को मिलेगा न्‍याय

राजीव वर्मा ने कहा कि तीन नए कानूनों को लागू करने का उद्देश्य किसी को सजा देना नहीं है, बल्कि पीड़ित को न्याय देना है। उन्होंने कहा कि ये तीनों नए कानून न्याय एवं सुरक्षा का प्रतिनिधित्व करेंगे। डीजीपी प्रवीर रंजन ने कहा कि तकनीकी रूप से चंडीगढ़ पुलिस बहुत समृद्ध है। तीनों नए कानूनों में तकनीक का बहुत ज्यादा प्रयोग होना है।

यह भी पढ़ें: 'आंसू गैस... रबड़ की गोलियां दागना गलत', राजा वड़िंग समेत कांग्रेस नेताओं ने हरियाणा बीजेपी कार्यालय के बाहर दिया धरना

चंडीगढ़ में बनाया गया सेन काप्स भी तीनों कानूनों को लागू करने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने किा कि अभी चंडीगढ़ को एनसीआरबी से कई महत्वपूर्ण हार्डवेयर और साफ्टवेयर मिलने हैं। इस अवसर पर गृह सचिव नितिन कुमार यादव, इस अवसर पर वित्त सचिव डा. विजय नामदेवराव जादे, आईजी राजकुमार सिंह, एसएसपी कंवरदीप कौर, एसपी सिटी मृदुल, एसपी मुख्यालय केतन बंसल एवं पुलिस विभाग के 100 अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

550 फ्रंट लाइन अधिकारियों को दिया जा चुका प्रशिक्षण

डीजीपी प्रवीर रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 22 दिसंबर को चंडीगढ़ का दौरा किया था। उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस के आला अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि नए मार्च तक तीनों नए कानूनों को लागू करने की तैयारी पूरी होनी जाए।

इसको लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने 550 फ्रंट लाइन अधिकारियों को तीन नए कानूनों का प्रशिक्षण भी दे दिया है। जो बचे हैं उनको भी मार्च में प्रशिक्षण देने का काम पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा दिए गए समय पर तीनों कानूनों को लागू करने का प्रयास चंडीगढ़ पुलिस करेगी।

चार विद्यार्थियों को किया सम्मानित

एप बनाने में पुलिस का सहयोग करने वाले चार विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें चंडीगढ़ विश्वविद्यालय से भुवन शर्मा, गुरु गोबिंद सिंह कालेज सेक्टर-26 से राहुल शर्मा, चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालाजी सेक्टर-26 से देवाशीष गुप्ता और विनायक देव शर्मा को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: पंजाब में चुनाव की तैयारी तेज, आयोग ने दिया डिप्टी कमिश्नरों को 70 पार वोटिंग का लक्ष्य

डीजीपी प्रवीर रंजन ने कहा कि एनसीआरबी की ओर से भी इस संबंध में एक एप जल्द ही बनाया जाना है, मगर इन विद्यार्थियों की मदद से चंडीगढ़ पुलिस ने इसे पहले ही बना दिया है।