कोरोना राहत फंड में चंडीगढ़ पुलिस विभाग का अहम योगदान, प्रशासन को सौंपा 1.12 करोड़ का चेक
चंडीगढ़ पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी एक दिन की सैलरी राहत फंड में दी है। विभाग की तरफ से कुल 1.12 करोड़ रुपये का चेक यूटी प्रशासन को सौंपा गया है।
चंडीगढ़, [कुलदीप शुक्ला]। कोरोना महामारी के लड़ने के लिए निजी और सरकारी संस्थानों के साथ अधिकारी और कर्मचारी भी सरकार की मदद करने बढ़चढ़ कर आगे आ रहे हैं। इसी तरह चंडीगढ़ पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी एक दिन की सैलरी राहत फंड में दी है। विभाग की तरफ से कुल 1.12 करोड़ रुपये का चेक यूटी प्रशासन को सौंपा गया है।
गौरतलब हो कि कर्फ्यू के दौरान चंडीगढ़ पुलिस विभाग के एक-एक अधिकारी और कर्मचारी ने ड्यूटी के साथ इंसानियत का फर्ज भी बखूबी निभाया है। इस दौरान शहर से सभी जरुरतमंद हिस्सों में लोगों को कोरोना से बचाव की सलाह के साथ मास्क, सेनिटाइजर और तरीके बताए जा रहे है। इसके अलावा सभी जरुरतमंद लोगों को खाना पीने की चीजें भी वितरित की जा रही हैं। बच्चों को घर में बहलाने के लिए पिज्जा और ड्राइंग वाले सामान भी पुलिस घर-घर पहुंचा रही है। इसके साथ विभाग रोजाना शहर के अलग-अलग हिस्सों से करीब 800 सीनियर सिटीजन को कॉल कर मदद के बारे में पूछ रही है। मदद मांगने वाले सीनियर सिटीजन की पुलिस घर पहुंचकर हरसंभव मदद भी कर रही हैं।
व्यस्त ड्यूटी में रोटेशन किया तय
चंडीगढ़ पुलिस विभाग की ओर से कर्फ्यू के दौरान पूरे सप्ताह में 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात फोर्स के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए फैसला लिया गया है। सभी थाना प्रभारी अपने थाने के 20-20 प्रतिशत फोर्स की रोटेशन में लिस्ट तैयार कर पांच दिन का आराम देगे। इसी तरह साउथ एएसपी, सेंट्रल और ईस्ट के डीएसपी भी अपने सब डिवीजन में तैनात अलग अलग यूनिट में साउथ में 150, सेंट्रल 100, ईस्ट में 100 कर्मियों में 20-20 प्रतिशत कर पांच दिन की छुटुटी देगे। डीएसपी पीसीआर भी अपने कर्मचारियों को रोटेशन में आराम देंगे।
परिवार की तरह तैनात खाकी, एसएसपी बोली- सभी पर गर्व है
कोरोना से बचाव के लिए एडवाइजरी, पब्लिक को जागरुक करने के साथ सेफ्टी किट घर-घर पहुंचाने में पुलिस का अहम योगदान रहा हैं। एसएसपी ने खुद भी सभी एरिया पुलिस के साथ जाकर कोने-कोने में जरुरतमंद लोगों की राहत सामग्री सहित मास्क और सेनिटाइज वितरित करवाए। पुलिस की बेहतर मूहिम में बुजुर्गों, महिला और जरुरतमंद को रोजाना खुद कॉल्स कर उनकी रोजमर्रा की जरुरतों को पुरा करना शामिल हैं। इस पर एसएसपी निलांबरी जगदले ने कहा कि सभी फोर्स पर उन्हें गर्व हैं।