Move to Jagran APP

Police Recruitment: युवाओं के लिए चंडीगढ़ पुलिस विभाग में भर्ती होने का मौका, 425 कांस्टेबल पदों पर होगी भर्ती

Chandigarh Police Recruitment 2022 युवाओं के लिए चंडीगढ़ पुलिस विभाग में भर्ती होने का मौका मिल रहा है। पुलिस विभाग में 400 से ज्यादा कांस्टेबल के पद भरे जाएंगे। 18 से 25 साल की उम्र वाले युवा भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Thu, 30 Jun 2022 09:22 AM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2022 09:22 AM (IST)
Police Recruitment: युवाओं के लिए चंडीगढ़ पुलिस विभाग में भर्ती होने का मौका, 425 कांस्टेबल पदों पर होगी भर्ती
भर्ती प्रक्रिया के लिए जल्द रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। फाइल फोटो

कुलदीप शुक्ला, चंडीगढ़। Chandigarh Police Recruitment 2022: चंडीगढ़ पुलिस विभाग में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और पाइप बैंड एंड ब्रास बैंड में भर्ती प्रक्रिया के बाद अब 435 कांस्टेबल पदों की भर्ती होगी। इनमें से विभाग में आर्केस्ट्रा टीम में 39 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 जून 2022 समाप्त हो चुकी है। जबकि एएसआइ भर्ती के लिए पदों की संख्या सहित उसमें शामिल नए नियमों की अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। जुलाई में एएसआइ भर्ती प्रक्रिया के आवेदन की तारीख सहित अन्य जानकारी की घोषणा हो जाएगी।

loksabha election banner

425 कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया को विभाग पूरी तरह से पेपरलेस करवाने की तैयारी में है। इसके आनलाइन रजिस्ट्रेशन होंगे। 18 से 25 साल की उम्र वाले युवा भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार रिटन टेस्ट में आब्जेक्टिव टाइप 100 अंकों का पेपर लिया जाएगा।

महिलाओं के लिए 50 फीसद सीट आरक्षित

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में कांस्टेबल भर्ती के लिए 50 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। इस बार भर्ती के लिए ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य रहेगा। कांस्टेबल भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। आवेदन करने से लेकर रिजल्ट घोषित होने तक की पूरी प्रक्रिया आनलाइन होगी। फिजिकल टेस्ट और फिर लिखित परीक्षा से बनने वाली मेरिट के आधार पर ही भर्ती होगी।

उम्र व फीस में आरक्षित वर्ग को छूट

आवेदन फार्म की फीस 500 से 800 रुपये होगी। 1600 मीटर की दौड़ 6 मिनट 15 सेकेंड में पूरी करनी होगी। पहले दौड़ का समय 5.45 मिनट था। दौड़ के लिए भी आयु सीमा के तहत ग्रुप बनाए गए हैं। इन ग्रुप मे 18 से 30, 35 से 40, 40 से 45 साल शामिल होगा। उम्र और फीस में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।

520 कांस्टेबल भर्ती में आए थे 2.40 लाख आवेदन

दिसंबर 2014 में चंडीगढ़ पुलिस ने 520 कांस्टेबलों की भर्तियां निकाली थीं। इसमें करीब 2.40 लाख लड़के और लड़कियों आवेदन किया था। इनमें ज्यादातर आवेदक पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ के थे। मार्च-2017 में चंडीगढ़ पुलिस ने फिजिकल टेस्ट करना शुरू किया था। इसमें कुल 36 हजार लड़के-लड़कियां पास हुई थी। फिजिकल टेस्ट के दौरान करीब 320 युवाओं को डोप टेस्ट के चलते बाहर किया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.