Move to Jagran APP

महिला से मोबाइल छीन कर भागा बदमाश, चंडीगढ़ पुलिस जवानों ने पीछा कर दबोचा

चंडीगढ़ पुलिस के दो जवानों की दलेरी के चलते महिला से मोबाइल छीनने वाले आरोपित को पकड़ लिया गया। आरोपित की पहचान रामदरवार के रहने वाले विक्की राम के तौर पर हुई है। घटना औद्योगिक क्षेत्र के पास सोमवार दोपहर को हुई है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Mon, 19 Apr 2021 04:32 PM (IST)Updated: Mon, 19 Apr 2021 04:32 PM (IST)
महिला से मोबाइल छीन कर भागे बदमाश को पुलिस जवानों के दबोचा।

चंडीगढ़, [कुलदीप शुक्ला]। इंडस्ट्रियल एरिया पोल्ट्री फॉर्म चौक के समीप एक बदमाश पैदल जा रही महिला से मोबाइल छीन कर फरार हो गया। महिला के शोर मचाने से आसपास के लोग इकट्ठा होकर आरोपित को पकड़ने दौड़े लेकिन आरोपित भागने में कामयाब हो गया। घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। सूचना पाकर मौके पहुंचे चंडीगढ़ पुलिस के दो कांस्टेबलों ने वारदात स्थल से थोड़ी दूर पर आरोपित का पीछाकर उसे दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान राम दरबार फेज-2 के रहने वाले भी विक्की राम के तौर पर हुई है। संबंधित इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ स्नेचिंग की धारा के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार प्रत्यक्षदर्शी अंकुश ने बताया कि एक महिला पैदल इंडस्ट्रियल एरिया की तरफ जा रही थी। जैसे ही वह पुलिस रिफॉर्म के पास पहुंची की एक युवक ने दौड़कर उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। आरोपित को भागते देखकर मौजूद लोगों ने पकड़ने की भी कोशिश किया। हालांकि आरोपित जंगल एरिया की तरफ भाग गया था।

दोनों पुलिस जवानों ने आरोपित को जंगल एरिया में दबोचा

वारदात की सूचना पाकर कांस्टेबल सुनील कुमार और कांस्टेबल रविंदर मौके पर पहुंचे थे। शिकायतकर्ता महिला से बयान लेने के बाद दोनों कांस्टेबलों ने आरोपित के भागने की दिशा में तलाश करना शुरू किया। इसी बीच पुलिसकर्मियों पर नजर पड़ते ही जंगल एरिया में छुपकर बैठे आरोपित ने फिर से भागने की कोशिश की और पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.