विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच के एएसआई ने फंदा लगाकर दी जान, छुट्टी न मिलने से थे परेशान

Published: Wed, 07 Oct 2026 04:17 AM (GMT+05:30)

चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच के एएसआई सतपाल सिंह ने सेक्टर-42 स्थित अपने सरकारी आवास में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच के एएसआई सतपाल सिंह ने आत्महत्या की।

  2. सेक्टर-42 स्थित सरकारी आवास में फंदा लगाकर दी जान।

  3. भतीजी की शादी के लिए छुट्टी न मिलने से थे परेशान।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस के क्राइम ब्रांच में तैनात एएसआइ सतपाल सिंह (50) ने मंगलवार रात सेक्टर-42 स्थित अपने सरकारी मकान में आत्महत्या कर ली। सतपाल सिंह क्राइम ब्रांच में मालखाना मुंशी के रूप में कार्यरत थे।

मंगलवार दोपहर ड्यूटी खत्म करने के बाद वह घर लौटे, जहां वह अकेले थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य रोहतक एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। एएसआई सतपाल सिंह झज्जर के जाखौदा के रहने वाले थे।

शाम को जब परिवार के सदस्यों ने सतपाल को फोन किया, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद स्वजन ने पड़ोसियों को घर जाकर देखने के लिए कहा। पड़ोसियों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कुंडी लगी होने के कारण दरवाजा नहीं खुला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

कमरे में सतपाल फंदे से लटके मिले। पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सतपाल को अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए जाना था। उन्होंने करीब एक महीने की छुट्टी मांगी थी, लेकिन उन्हें केवल पांच दिन की छुट्टी ही मिल सकी। इसी बात को लेकर उनके परेशान होने की चर्चा है।

यह भी पढ़ें- पंजाब CM भगवंत मान के साढ़ू अमरदीप ग्रेवाल को ईडी का समन, 5 करोड़ के रिश्वत मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया