Move to Jagran APP

लापता चार वर्षीय बच्चे के लिए चंडीगढ़ पुलिस बनी 'बजरंगी भाईजान', 20 घंटे में घर पहुंचाया

इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गांव दड़वा से लापता चार वर्षीय मासूम बच्चे के लिए चंडीगढ़ पुलिस कर्मी बजरंगी भाईजान बनकर अाई।

By Vipin KumarEdited By: Published: Thu, 05 Mar 2020 11:37 AM (IST)Updated: Fri, 06 Mar 2020 08:08 AM (IST)
लापता चार वर्षीय बच्चे के लिए चंडीगढ़ पुलिस बनी 'बजरंगी भाईजान', 20 घंटे में घर पहुंचाया
लापता चार वर्षीय बच्चे के लिए चंडीगढ़ पुलिस बनी 'बजरंगी भाईजान', 20 घंटे में घर पहुंचाया

चंडीगढ़, [कुलदीप शुक्ला]। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गांव दड़वा से लापता चार वर्षीय मासूम बच्चे के लिए चंडीगढ़ पुलिस कर्मी 'बजरंगी भाईजान' साबित हुई। पुलिस ने आधी-अधूरी जानकारी के आधार पर पंचकूला पुलिस की मदद से बच्चे काे परिजनाें तक पहुंचा दिया।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार दड़वा निवासी मोहम्मद इमरान का चार वर्षीय बेटा मोहम्मद आमिर 20 घंटे तक घर से लापता रहा। मोहम्मद इमरान  सेक्टर-19 में प्लंबर का काम करने गया था। इस दौरान पत्नी और तीन बच्चे घर पर थे। पत्नी घर का काम कर रही थी और दोनों बड़े बच्चे स्कूल को चले गए। उसके पीछे तीसरा बेटा चार वर्षीय मोहम्मद आमिर भी निकल गया। 

देर शाम तक उसकी जानकारी नहीं मिली। इसके बाद सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आसपास के एरिया मे सर्च अभियान चलाने के बाद पंचकूला और मोहाली पुलिस काे अलर्ट किया। इस दौरान पंचकूला पुलिस से एक बच्चे के मिलने की सूचना पर उसकी पहचान कर ली, जिसका मेडिकल करवाने के बाद सकुशल उसने माता-पिता के हवाले कर दिया गया। यह सारी कार्रवाई दडबा चाैकी इंचार्ज डॉ. मोहित के नेतृत्व में हुई। 

पहले भी चंडीगढ़ पुलिस ने बच्चे को गूगल मैप के सहारे पहुंचाया था घर 

इससे पहले भी चंडीगढ़ पुलिस ने जनवरी 2020 को जालंधर के चूना भट्टी से गायब आठ वर्षीय बच्चे को भी गूगल मैप के सहारे घर पहुंचाया था। बच्चे के माता-पिता ने चंडीगढ़ पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर बल्लू सिंह और कांस्टेबल मंजीत सिंह का उनके इस काम के लिए आभार व्यक्त किया था।

'बजरंगी भाईजान' ने जीता था सबका दिल 

फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में हनुमान जी भक्त नायक पवन (सलमान खान) को हरियाणा में एक बच्ची मिलती है। वह बोल नहीं पाती है। नायक अपनी जान पर खेलकर उसे पाकिस्तान में उसके स्वजनों से तक पहुंचाता है।

अभिनेता सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान भी देश में खूब चली थी। इस फिल्म को लोगों ने बहुत प्यार दिया। इस मासूम कहानी ने सबका दिल जीता। 

 इस फिल्म में ना केवल सलमान खान बल्कि मुन्नी का किरदार निभाने वाली हर्षाली मल्होत्रा की भी खूब तारीफ हुई थी। फिल्म में मुन्नी की मासूमियत और हाथ उठाकर अपनी बात रखने का अंदाज हर किसी को बहुत पसंद आया था।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.