विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ के प्राइवेट स्कूल में 5 साल के बच्चे से मारपीट, पेरेंट्स ने किया हंगामा; पुलिस तक पहुंचा मामला

Published: Sat, 21 Nov 2026 02:58 PM (IST)

चंडीगढ़ के दिव्य पब्लिक स्कूल में पांच वर्षीय बच्चे से मारपीट को लेकर अभिभावकों ने हंगामा किया। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है, जबकि अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

सेक्टर-44 स्थित एक प्राइवेट स्कूल में बच्चे से मारपीट। (सांकेतिक फोटो)

सेक्टर-44 स्थित एक प्राइवेट स्कूल में बच्चे से मारपीट। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. दिव्य पब्लिक स्कूल में 5 वर्षीय बच्चे से मारपीट का आरोप।

  2. अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ किया जोरदार हंगामा।

  3. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सेक्टर-44 स्थित एक प्राइवेट स्कूल में शनिवार को पांच वर्षीय बच्चे के साथ मारपीट को लेकर अभिभावकों ने हंगामा किया। अभिभावकों का आरोप है कि 20 नवंबर को स्कूल के क्लासरूम में उनके बच्चे के साथ मारपीट की गई।

मामले को लेकर वे शनिवार को स्कूल पहुंचे, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने उनकी बात सुनने से मना कर दिया। इसके बाद अभिभावकों ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

अभिभावकों के अनुसार, बच्चे के साथ बुरी तरह मारपीट की गई, जिससे वह मानसिक तनाव में है। उनका कहना है कि घटना के बाद बच्चा इतना सहमा हुआ है कि शनिवार को स्कूल जाने के लिए भी तैयार नहीं था। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर मामले को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया है।

मामले में अभिभावक किरण ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, अभी तक अभिभावकों की ओर से स्कूल शिक्षा विभाग या चाइल्ड राइट्स कमीशन में शिकायत नहीं की गई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।