विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Chandigarh Weather: नवंबर में दिन का पारा पहुंच रहा 31 डिग्री, पिछले साल से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा

Published: Fri, 06 Nov 2026 07:10 AM (IST)

चंडीगढ़ में नवंबर में भी असामान्य गर्मी महसूस हो रही है। दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया ...और पढ़ें

दोपहर में तेज धूप और सुबह-शाम ठंड का अहसास। फोटो: उपेंद्र सेन गुप्ता

दोपहर में तेज धूप और सुबह-शाम ठंड का अहसास। फोटो: उपेंद्र सेन गुप्ता

HighLights

  1. नवंबर में दिन में गर्मी का अहसास।

  2. सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो रही।

  3. प्रदूषण से फिलहाल लोगों को राहत।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। नवंबर का पहला सप्ताह बीतने को है, लेकिन चंडीगढ़ में अभी भी दिन के समय गर्मी का अहसास हो रहा है। सुबह और रात को हल्की ठंड महसूस होने लगी है, जबकि दोपहर में तेज धूप के कारण तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच रहा है।

वीरवार को अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में ठंडक आने की रफ्तार फिलहाल धीमी बनी हुई है। पिछले साल इसी समय शहर में अपेक्षाकृत ठंडक थी।

5 नवंबर 2025 को अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा था। इस लिहाज से इस बार दिन का तापमान करीब पांच डिग्री अधिक है। सुबह-शाम और दिन के तापमान में अंतर के कारण लोगों को दोहरे मौसम का अहसास हो रहा है।

प्रदूषण के मामले में फिलहाल राहत

वायु प्रदूषण के मोर्चे पर चंडीगढ़ को फिलहाल राहत मिली हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 4 नवंबर के आंकड़ों के अनुसार शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 74 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। वहीं पिछले साल 5 नवंबर को एक्यूआई करीब 152 था। पिछले साल नवंबर के शुरुआती दिनों में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ा था।

पिछले साल गुरुपर्व पर बिगड़ी थी हवा

पिछले साल पांच नवंबर को गुरुपर्व के दौरान आतिशबाजी के कारण रात में प्रदूषण का स्तर अचानक बढ़ गया था। शाम पांच बजे संतोषजनक श्रेणी में चल रहा एयर क्वालिटी इंडेक्स रात 11 बजे 240 तक पहुंच गया था।

अगली सुबह इसमें सुधार हुआ और यह 112 पर आ गया था। इस बार दीवाली पर पटाखे चलाने के लिए रात 8 से 10 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। ऐसे में त्योहार के बाद प्रदूषण के स्तर में होने वाले बदलाव पर नजर रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।