विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandigarh News: पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Mon, 06 Feb 2023 09:42 PM (IST)

पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। साधू सिंह धर्मसोत ...और पढ़ें

पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार
पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत की मुश्किलें बढ़ गई है। विजिलेंस ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में धर्मसोत को गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस की ओर से सोमवार को साधू सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इस दौरान उन्हें मोहाली थाने में दर्ज की गई नई एफआईआर भ्रष्टाचार अधिनियम कानून की धारा 13 (बी), 13 (ए) के तहत गिरफ्तार किया गया। धर्मसोत को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

Amritsar: जेल में बंद कैदी के दो साथी हथियारों के साथ गिरफ्तार, तीन पिस्तौल व जिंदा कारतूस बरामद

विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि जांच में पता चला है कि 1 मार्च 2016 से 21 मार्च 2022 तक पूर्व मंत्री व उन के परिवार की आमदन 2, 37, 12, 594.48 रुपए थी जबकि खर्चा 8, 76, 30, 888.86 रुपए थे। जोकि 6,39,18, 292.39 रुपए अधिक थी। आरोपित साधू सिंह की आमदन सोत्रों से 269 अधिक थी। ध्यान रहे कि खैर के पेड़ की कटाई के लिए परमिट जारी करने के मामले में साधू सिंह को पिछले साल गिरफ्तार किया था।

साधू सिंह धर्मसोत पर आरोप है कि पेड़ों की कटाई के लिए परमिट जारी करने में अनियमितताओं सहित अधिकारियों के तबादले, खरीदारी और एनओसी में धांधली करते थे। ब्यूरो ने मंत्री के आरोपित के मीडिया सलाहकार कमलप्रीत सिंह कमल और चमकौर सिंह को भी गिरफ्तार किया है। एफआईआर में चन्नी सरकार में वन मंत्री रहे संगत सिंह गिलजियां का नाम भी शामिल किया गया है।

इस मामले में डीएफओ मोहाली गुरमनप्रीत सिंह और ठेकेदार हरमोहिंदर सिंह उर्फ हमी एक कालोनाइजर से रिश्वत मांग रहे थे। कालोनाइजर दविंदर सिंह संधू की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया है कि उनकी सांठगांठ नेताओं और अफसरों के साथ भी है। इस पूरे मामले के खुलासे के बाद एक और एफआईआर 6 जून, 2022 को दर्ज की गई।

इस मामले में धर्मसोत के अलावा आईएफएस अधिकारी अमित चौहान, डीएफओ गुरमनप्रीत सिंह, वन गार्ड दिलप्रीत सिंह और संगत सिंह गिलजियां, धर्मसोत के ओएसडी चमकौर सिंह, कंवलजीत सिंह खन्ना शहर, एसएस गिलजियां के पीए कुलविंदर सिंह शेरगिल और सचिन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

प्रथम बलिदान दिवस पर नम आंखों से स्मरण किए गए अक्षय पठानिया, कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क ने दी श्रद्धांजली

जांच के दौरान हरमोहिंदर सिंह उर्फ हमी ने बताया कि साल 2017 से वह वन विभाग के अधिकारियों, नेताओं और उनके सहायकों को दी रिश्वत का लेखा-जोखा रखने के लिए एक हस्त लिखित डायरी रखता था। वह डायरी उसके स्थान से बरामद की गई थी। डायरी से आरोपियों के तौर-तरीकों का खुलासा हुआ और इसके आधार पर उनको गिरफ्तार किया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।